Anupama: अनुपमा बनेगी वेट्रेस, जूठा साफ करते नजर आएगी अमेरिका में, अनुज के बिना बदली उसकी किस्मत

अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा अमेरिका पहुंचेगी और वह किसी से उसका पता बताने में मदद मांगेगी. तभी कोई उसका सूटकेस और उसका सारा सामान लूट लेगा और वो कुछ नहीं कर पाएगी.
Anupama New Promo: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इन दिनों खबरों में बना हुआ है. सीरियल की कहानी में नया टर्न आएगा और ये 5 साल का लीप लेने वाला है. लीप के बाद अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे. कुछ समय पहले नया प्रोमो आया था, जिसमें अनुपमा अमेरिका में नजर आई थी. वहां वो अकेली थी और अपनी छोटी अनु को याद करती दिखी थी. वहीं, एक और नया प्रोमो आ गया है, जिसमें अनुपमा वेट्रेस के रोल में दिखेंगी. इस प्रोमो पर यूजर्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं. चलिए आपको बताते है पूरे प्रोमो में क्या दिखाया गया है.
अमेरिका में वेट्रेस बनी अनुपमा
अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा अमेरिका पहुंचेगी और वह किसी से उसका पता बताने में मदद मांगेगी. तभी कोई उसका सूटकेस और उसका सारा सामान लूट लेगा और वो कुछ नही��� कर पाएगी. अनुपमा के पास सिर्फ 10 डॉलर बच जाएगा और वो सड़क पर अकेली रह जाएगी. वह एक होटल के बाहर लोगों को खाना खाते हुए देखती है. तभी वहां की एक वेट्रेस उसे देखती है और उसे अंदर बुलाती है. वो उसे खाने के लिए कुछ देती है और उसके बाद वो वहां काम करने लगती है. वीडियो में अनुपमा को आप टेबल साफ करती दिखती है.
अनुज भी होगा अमेरिका में
अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुज भी यूएसए में होगा और वह कुछ ऑर्डर करने के लिए रेस्तरां को फोन करेगा और उसे नहीं पता होगा कि अनुपमा वहां काम करेगी. वो फोन उठाती है और फिर किसी और को फोन दे देती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा अकेले कैसे रह गई. अनुज जो हमेशा अपने अनु का साथ देता था, उसने उसे अकेले कैसे छोड़ दिया. फिलहाल फैंस के मन में कई सवाल है, जिससे पर्दा आने वाले दिनों में हटेगा.
अबतक जानें क्या दिखाया गया है अनुपमा में
वहीं, आपने अबतक अनुपमा में देखा कि वनराज शाहों से अनुपमा के साथ कोई रिश्ता न रखने के लिए कहता है. दूसरी ओर, अनुपमा और अनुज छोटी अनु को यह समझाने के लिए संघर्ष करते हैं कि वे उससे प्यार करते हैं और उसे जो भी लग रहा है, सबकुछ गलत है. इधर किंजल और तोशु परी का जन्मदिन मनाने के लिए शाह हाउस लौटते हैं. किंजल वनराज के फैसले के बारे में सुनती है और कहती है कि अनुपमा को परी के जन्मदिन के लिए आना होगा अन्यथा परी केक नहीं काटेगी. अनुपमा भी जन्मदिन पर जाने का फैसला करती है और वनराज भी उसे इससे नहीं रोक सकता. छोटी अनु अनुपमा के फैसले और अपने बच्चों के प्रति प्यार को सुनकर परेशान हो जाती है. वह इसे लेकर असुरक्षित महसूस करती हैं.
अनुपमा में प्रिंसी प्रजापति की एंट्री
अनुपमा के नये कास्ट के लिए कई एक्टर्स से मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं. खबरें थी कि छोटी अनु का रोल लीप के बाद ऑरा भटनागर निभाएंगी. कहा जा रहा है कि उनका नाम लगभग तय है. ऑरा बैरिस्टर बाबू और सुहागन जैसे शोज में काम कर चुकी है. राजन शाही के प्रोडक्शन ने ऑरा के माता-पिता से संपर्क किया जो स्वाभाविक रूप से कॉल से खुश थे. इसके बाद ऑरा ने छोटी अनु के किरदार के लिए ऑडिशन दिया. वहीं, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रिंसी प्रजापति, अनुपमा में एंट्री लेंगी. प्रिंसी की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वह अनुपमा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. प्रिंसी एक मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्हें धारावाहिक मैं हूं अपराजिता में उनकी किरदार के लिए आज भी फैंस जानते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










