Anupama: लीप के बाद ‘मैं हूं अपराजिता’ की ये एक्ट्रेस शो में लेगी एंट्री, निभाएगी ये किरदार, जानें यहां

Updated:
विज्ञापन
Anupama: लीप के बाद ‘मैं हूं अपराजिता’ की ये एक्ट्रेस शो में लेगी एंट्री, निभाएगी ये किरदार, जानें यहां

अनुपमा के नये कास्ट के लिए कई एक्टर्स से मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं. खबरें थी कि छोटी अनु का रोल लीप के बाद ऑरा भटनागर निभाएंगी. कहा जा रहा है कि उनका नाम लगभग तय है. ऑरा बैरिस्टर बाबू और सुहागन जैसे शोज में काम कर चुकी है. अब एक और नाम सामने आया है.

विज्ञापन

Anupama: टीवी शो अनुपमा इन दिनों चर्चा में है. सीरियल में लीप आएगा और ये कन्फर्म हो गया है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो में लीड रोल निभाते है और अब नये चेहरों की एंट्री होगी. नया प्रोमो आया था, जिसमें अनुपमा अमेरिका में नजर आई थी. अनुपमा वहां अकेली थी और उसके साथ शाह-कपाड़िया परिवार का कोई सदस्य नहीं था. अनुपमा का हमेशा साथ देने वाला अनुज भी नहीं होता. प्रोमो देखने के बाद फैंस उत्सुक हो गए, नयी कहानी जानने के लिए. इस बीच सोशल मीडिया पर नये कास्ट को लेकर चर्चा हो रही है और इसके लिए अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं. इस बीच खबरें आई है कि मैं हूं अपराजिता की अभिनेत्री प्रिंसी प्रजापति को इस शो के लिए चुना गया है.

अनुपमा में प्रिंसी प्रजापति की एंट्री

अनुपमा के नये कास्ट के लिए कई एक्टर्स से मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं. खबरें थी कि छोटी अनु का रोल लीप के बाद ऑरा भटनागर निभाएंगी. कहा जा रहा है कि उनका नाम लगभग तय है. ऑरा बैरिस्टर बाबू और सुहागन जैसे शोज में काम कर चुकी है. राजन शाही के प्रोडक्शन ने ऑरा के माता-पिता से संपर्क किया जो स्वाभाविक रूप से कॉल से खुश थे. इसके बाद ऑरा ने छोटी अनु के किरदार के लिए ऑडिशन दिया. वहीं, टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रिंसी प्रजापति, अनुपमा में एंट्री लेंगी.

कौन है प्रिंसी प्रजापति?

एक्ट्रेस प्रिंसी प्रजापति की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वह अनुपमा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. प्रिंसी एक मशहूर एक्ट्रेस हैं और उन्हें धारावाहिक मैं हूं अपराजिता में उनकी किरदार के लिए आज भी फैंस जानते है. प्रिंसी के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर 205K लोग फॉलो करते है. इंस्टा पर उनके बहुत क्यूट-क्यूट फोटोज मौजूद है और हर तसवीर पर खूब सारे लाइक्स है. बता दें कि अनुपमा में 5 साल का लीप आएगा.

मनीष गोयनका लेंगे अनुपमा में एंट्री

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना-स्टारर शो में लीप आएगा, जिसमें अब छोटी अनु बड़ी हो जाएगी, उनकी जगह बैरिस्टर बाबू अभिनेत्री ऑरा भटनागर ने ले ली है. अब लेटेस्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार बहुत जल्द अनुपमा में रूपाली के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे. खैर, हम बात कर रहे हैं सचिन त्यागी के बारे में जो राजन शाही की लंबे समय से चली आ रही फिल्म में मनीष गोयनका की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. कहानी में एक ट्विस्ट है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन त्यागी अनुपमा में मनीष गोयनका के रूप में एक विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे. हां, आपने उसे सही पढ़ा है! मनीष गोनेका अचानक से अनु से मिलेंगे और दोनों एक साथ बातें करते नजर आएंगे. अमेरिका पहुंचकर मनीष अनुपमा को अपनी शुभकामनाएं देंगे. हालांकि, इस संबंध में ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी भी इंतजार है.

Also Read: Anupama Upcoming Twist: लीप के बाद अनुपमा की कहानी होगी ऐसी! सिर्फ ये शख्स देगा साथ, आएगा 4 बड़े ट्विस्ट

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक

वनराज, अनुपमा से कहता है कि वो उन्हें अपने घर भी बुला सकती थी. अनुपमा कहती है कि तुम मेरे लिए बाहरी हो, और तुम्हारी बातें मेरे लिए बेकार हैं. वनराज उसकी बेइज्जती करता है और तभी किंजल कहती है कि उसने ही मां को बुलाया है. वनराज उसे जाने के लिए कहने के लिए कहता है. वनराज, अनुपमा का लाया हुआ केक हटा देता है. वनराज उसका केक वॉचमैन को दे देता है और किंजव अपसेट हो जाती है. किंजल, वनराज से सवाल करती है और वो उसका जवाब नहीं देता. बां, बापूजी को केक देती है और वो उसे नहीं खाते. बा कहती हैं कि जब उन्होंने अनुपमा को वापस भेजा तो मुझे अच्छा नहीं लगा. बापूजी कहते है कि अनुपमा ने उस परिवार के लिए इतना कुछ किया और वो उसके साथ ऐसा कर रही है. उनका कहना है कि अनुज और अनुपमा हमेशा खुशी और दुख के पल के लिए यहां आते हैं और हम उनके घर गए थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola