Anupama Upcoming Twist: लीप के बाद अनुपमा की कहानी होगी ऐसी! सिर्फ ये शख्स देगा साथ, आएगा 4 बड़े ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Dec 2023 4:55 PM
राजन शाही का सीरियल अनुपमा में आगे बहुत बड़ा बदलाव होगा. अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे. कहा जा रहा है कि लीप के बाद दोनों अलग हो जाएंगे. दोनों अलग-अलग जिंदगी बिताएंगे. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अनुपमा कहती है कि अमेरिका आने का उसका सपना सच हो गया.
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर टेलीविजन शो अनुपमा की कहानी जल्द ही बदलने वाली है. कहानी में लीप आएगा और नये किरदारों की एंट्री होगी. सीरियल को पुराने किरदार छोड़ देंगे और उनका नाम भी रिवील हो चुका है. करीब एक महीने पहले नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें मेकर्स ने आगे की कहानी कैसी होगी, इसका हिंट दिया था. अनुपमा अकेली अमेरिका में दिखी थी और उसके साथ ना छोटी अनु थी और ना ही अनुज. वो बिल्कुल वहां अकेली थी और अपने छोटी अनु को याद करती नजर आई थी. प्रोमो पर उत्साही फैंस ने रिएक्ट किया था और कहा जा रहा था कि अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे. ऐसे में आगे की कहानी कैसी होगी, आपको बतात है.
अनुज और अनुपमा होंगे अलग
राजन शाही का सीरियल अनुपमा में आगे बहुत बड़ा बदलाव होगा. अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे. कहा जा रहा है कि लीप के बाद दोनों अलग हो जाएंगे. दोनों अलग-अलग जिंदगी बिताएंगे. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अनुपमा कहती है कि अमेरिका आने का उसका सपना सच हो गया, लेकिन उसके चाहने वाले उसके साथ नहीं हैं. उसके मांग में ना सिंदूर दिखता है और ना ही मंगलसूत्र. वो अकेली ही नजर आती है.
https://www.instagram.com/p/C0O4rMKA16l/?hl=en
छोटी अनु कहेंगी शो को अलविदा
अनुपमा में लीप आने के बाद छोटी अनु का रोल निभाने वाली अस्मि देव शो को छोड़ देंगी. छोटी अनु का अब रोल ऑरा भटनागर निभाएंगी. ऑरा को बैरिस्टर बाबू और सुहागन जैसे शो में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है. राजन शाही के प्रोडक्शन ने ऑरा के माता-पिता से संपर्क किया जो स्वाभाविक रूप से कॉल से खुश थे. इसके बाद ऑरा ने छोटी अनु के किरदार के लिए ऑडिशन दिया. निर्माता ऑरा के ऑडिशन से खुश थे और अटकलें तेज हैं कि उसे छोटी अनु के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है.
काव्या और डिंपी बनेंगी मां
अनुपमा में लीप से पहले काव्या और डिंपी मां बनने वाली है. लीप के बाद दोनों अपने बच्चों के साथ दिखेंगी. कयास लगाया जा रहा है कि मुस्कान बामने अनुपमा को छोड़ सकती हैं क्योंकि वह इतनी कम उम्र में मां की भूमिका नहीं निभाना चाहती हैं. बता दें कि पाखी, अनुपमा की बेटी का रोल निभाते है और उसकी शादी अधिक से हुई है. अधिक और पाखी का रिश्ता इन दिनों मुश्किल में दिख रहा है. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी शो छोड़ देगी या उसकी जगह कोई और लेगा.
https://www.instagram.com/p/C0MMRR2gKGy/?hl=en
रोमिल रहेगा अनुपमा का साथ
लीप के बाद अनुपमा अकेली हो जाएगी और उसेक साथ कोई नहीं होगा. अनुज और छोटी अनु अलग हो जाएंगे उससे और उसकी जिंदगी से दूर हो जाएंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि शाह का कौन सा सदस्य उसके संपर्क में रहेगा. अनुमान में लगाया जा रहा है कि रोमिल ही अनुपमा के संपर्क में रहेगा. हालांकि आगे की कहानी जानने के लिए फैंस बेताब है और जल्द से जल्द लीप के बाद की कहानी देखना चाहते है.
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज परी को लेकर डांस करता है और सब उसे देखकर काफी खुश होते है. अनुपमा उस पार्टी में आती है और वनराज उसे देखकर परेशान हो जाता है. अनुपमा किंजल और तोशु से पूछती है कि आप दोनों कैसे हैं? अनुज, अंकुश से कहता है कि पता नहीं उसने अनुपमा को वहां जाने देकर सही किया है या नहीं और उम्मीद करता है कि उसे उसका अपमान नहीं करना पड़ेगा. वहीं, मालती देवी सोचती है कि अनुपमा को वनराज पक्का बेइज्जत करेगा, ये सोचकर ही वो खुश हो जाती है. वनराज, उससे पूछता है कि वो क्यों आई. अनुपमा कहती है कि वो अपनी पोती के जन्मदिन के लिए आई हूं, अपने बेटे और बहू के लिए जो विदेश से लौटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










