Anupama: ना राही ना अनुपमा, प्रेम के जेल से छूटने पर ये शख्स है बहुत खुश, ख्याति के इस बात से मोहित को खौलेगा खून
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Apr 2025 10:25 AM
Randeep Rai exit from anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम के घर नहीं लौटने पर सारे परिवार वाले काफी परेशान हो जाते हैं. राही का रो-रोकर बुरा हाल होता है. अनु उसे संभालती है. दूसरी तरफ राघव बाबूजी को प्रेम से जुड़ी एक बात बताता है.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही को अनु खाना खिलाने के लिए आती है, लेकिन वह नहीं खाती. अनु के बार-बार समझाने पर राही अपनी मां पर चिल्ला देती है. बाद में राही को अहसास होता है कि उसने अनु के साथ खराब बर्ताव किया और उससे माफी मांगने का सोचती है. दूसरी तरफ मोहित हॉस्पिटल में कॉल कर पूछता है और राही को समझाता है कि मिसिंग लोगों के केस में हॉस्पिटल में चेक कर पूछना जरूरी होता है. अनु, मोहित से कहती है कि वह प्रेम को अकेला छोड़ कर कैसे आ गया. मोहित, राही को अपनी बातों में फंसा लेता है. हालांकि अनु को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता.
प्रेम को गिरफ्तार करके ले जाएगी पुलिस
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति, मोहित को फ्रॉड कहती है और उसे चेतावनी देती है कि अगर प्रेम को कुछ हुआ तो वह उसे नहीं छोड़ेगी. ये सुनकर मोहित काफी गुस्सा हो जाता है. दूसरी तरफ प्रेम के बारे में राघव को बाबूजी से पता चलता है. बाबूजी को राघव बताता है कि जिन लड़कों से प्रेम ने लड़ाई की, वह अपराधी है. काफी इंतजार के बाद प्रेम वापस घर आता है और सब उसे सुरक्षित देखकर खुश हो जाते हैं. प्रेम उन्हें बताता है कि उसे पिछली रात के बारे में कुछ याद नहीं. थोड़ी देर बाद पुलिस कोठारी हाउस आती है और प्रेम को आशीष नाम के लड़के की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके ले जाती है.
प्रेम की रिहाई से माही है बहुत खुश
सीरियल में दिखाया जाएगा कि राघव, अनु की मदद करेगा प्रेम को निर्दोष साबित करने में. वह मोहित को त्रिपाठी के साथ देखता है. मोहित पुलिस वालों के साथ काफी असहज होता दिखता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम जेल से रिहा होकर घर लौट आता है. माही ये जानकर शाह हाउस में सबको मिठाई खिलाती है. उसकी रिहाई की खबर सुनकर माही बा को गले लगा लेती है. प्रेम की रिहाई के बारे में सुनकर सारे लोग काफी खुश हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










