Anupama Maha Twists: अब ये शख्स बना विलेन, प्रार्थना के अजन्मे बच्चे को बनाएगा मोहरा, अनुज को लेकर ख्याति कहेगी ऐसी बात, अनु के उड़ जाएंगे होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Aug 2025 12:16 PM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा, अनु के मॉर्डन होने का मजाक उड़ाते हुए कहती है. ख्याति कहती है कि अनुपमा की शादी खुद फेल हो गई थी. उसकी ना अनुज संग लव मैरिज चली और ना अरेंज मैरिज. दूसरी तरफ अंश और प्रार्थना की शादी में पराग शामिल होता है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग, प्रार्थना और अंश की शादी में शामिल होगा. वह अपनी बेटा का कन्यादान भी करेगा. हालांकि मोटी बा और ख्याति, राही पर गुस्सा करेगी. दूसरी तरफ गौतम मोटी बा और ख्याति को भड़काएगा. वह उन्हें उकसाएगा कि वह प्रार्थना के अजन्मे बच्चे की लीगल कस्टडी मांगे. गौतम कहेगा कि अगर वह ऐसा नहीं करती है तो वह बच्चा शाह परिवार के नाम से जाना जाएगा. मोटी बा और ख्याति उसकी बातों में आ जाएगी और शाह परिवार जाएगी.

पराग करेगा प्रार्थना का कन्यादान

गौतम हर कोशिश करेगा कि प्रार्थना की शादी अंश से ना हो और मोटी बा- ख्याति को उसके खिलाफ करेगा. वह दोनों को प्रार्थना के खिलाफ कर देगा. गौतम बदमाशों को कॉल करेगा और उसकी बातें पराग सुन लेगा. अनुपमा अंश और प्रार्थना की शादी में पूरे कोठारी परिवार को बुलाती है. वह चाहती है कि उनके बच्चों को हर किसी का आशीर्वाद मिले. पराग आने का फैसला करता है और अपनी बेटा का कन्यादान करता है. उसे देखकर प्रार्थना काफी खुश हो जाती है. ख्याति अपनी बेटी को ताना मारते हुए कहती है कि उसने अनुपमा जैसी औरत की बात मानी, जिसकी शादी खुद असफल हो गई थी.

ख्याति उड़ाएगी अनुपमा का मजाक

अंश और प्रार्थना अपनी शादी के लिए काफी उत्साहित हो जाते हैं. गौतम उनसे कहता है कि वह अपने बच्चे पर काफी हार नहीं मानेगा और वह उसे शाह हाउस में नहीं रहने देगा. मोटी बा, अनु के मॉर्डन होने का मजाक उड़ाते हुए कहती है. ख्याति कहती है कि अनुपमा की शादी खुद फेल हो गई थी. उसकी ना अनुज संग लव मैरिज चली और ना अरेंज मैरिज. प्रेम अपनी मां को ऐसा ना कहने के लिए कहता है, लेकिन ख्याति उसकी नहीं सुनती.

यह भी पढ़ें- Apne 2: सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- मेरे पास फिलहाल…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola