Anupama Maha Twists: अनु की जिंदगी में विलेन बनेगी ये शख्स, ये पुराना किरदार फिर से लौटा, फिनाले से पहले टूटेगा अनीता का पैर
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Aug 2025 2:33 PM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग को पता चलता है कि गौतम और मोटी बा प्रार्थना के बच्चे को छीनने का योजना बना रहे हैं. ये जानकर वह गुस्से से भर जाता है. दूसरी तरफ राही पर डांस प्रतियोगिता जीतने का भूत सवार है. वह अपनी टीम से दिन-रात अभ्यास करवा रही है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज की कल्पना करती है. वह अपने पति के सात बिताए गए पलों को सोचती है. वह अनुज से अपने प्यार का इजहार करती है और उसे सोच कर डांस करती है. वह अनुज के बारे में सोचकर इमोशनल हो जाती है और उसे बर्थडे विश करती है. वह कहती है कि वह अनुज के साथ बूढ़ी होना चाहती थी, लेकिन अब वह उसकी यादों के साथ बूढ़ी हो रही है. दूसरी तरफ हकीकत में अनु कहती है कि राही के साथ उसका डांस प्रतियोगिता है. उसे यकीन है कि प्रतियोगिता के बाद उसके और राही के बीच मतभेद बढ़ जाएंगे, लेकिन वह पीछे हटकर अपनी टीम को धोखा नहीं दे सकती.
राही को इस बात के लिए समझाएगा प्रेम
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही डांस की प्रैक्टिस करती है. उसकी टीम उससे कहती है कि वह उन्हें आराम करने दें. राही उनसे कहती है कि उन्हें ये डांस प्रतियोगिता किसी भी कीमत पर जीतना है. राही, परी से कहती है कि अगर वह थक गई तो वह वहां से जा सकती है. ये सुनने के बाद माही, परी और पाखी वहां से चले जाते हैं. प्रेम, राही को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. प्रेम उसे वॉर्न करता है कि वह अपने पैशन को जुनुन में बदल रही है. वहीं, अनु की बेस्ट फ्रेंड देविका फिर से वापस आ गई है.
अनीता का पैर टूट जाएगा
पराग को पता चलता है कि गौतम और मोटी बा प्रार्थना के बच्चे को छीनने का योजना बना रहे हैं. ये जानकर वह गुस्से से भर जाता है. मोटी बा उसे वॉर्न करती है कि वह प्रार्थना के बच्चे को शाह हाउस में नहीं रहने देगी. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और डांस रानियां मंगला गौरी पूजा करती है. इस बीच पाखी, अनीता को पैर से फंसा कर गिरा देती है. अनीता का पैर टूट जाता है. उसकी हालत देखकर डांस रानी परेशान हो जाती है क्योंकि फिनाले पास में है. ऐसे में बिना अनीता के टीम कैसे परफॉर्म करेगी.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि की बीमारी का होगा खुलासा, पोद्दार हाउस में आएगी नयी मुसीबत, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










