Anupama Maha Twists: देविका बनेगी अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम, ग्रैंड फिनाले में अनु और राही के बीच दुश्मनी को बढ़ाने की कोशिश करेगा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Sep 2025 12:44 PM
सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देविका, अनुपमा की टीम में शामिल होने के लिए कहती है. अनु कहती है कि देविका ने उसका हमेशा साथ दिया और वह इसके लिए उसे थैंक्यू कहती है. दूसरी तरफ राही, अनु पर गुस्सा करती है कि वह अपनी टीम की किसी सदस्य को अचानक नहीं बदल सकती.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका डांस प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला लेती है. इस बीच पाखी फिर से कोई नया ड्रामा करती है, जिसके बाद अनु उसे वॉर्न करती है. देविका कहती है कि इतने सालों बाद भी पाखी बिल्कुल नहीं बदली. अनुपमा मिस्टर खेतान से बात करने का वादा करती है. साथ ही वह कहती है कि अगर उन्होंने देविका को प्रतियोगिता में भाग लेने की परमिशन नहीं दी तो उन्हें दूसरा कुछ सोचना पड़ेगा. दूसरी तरफ प्रेम, पाखी से ऐसा करने के पीछे की वजह पूछता है.
देविका को अनुपमा कहती है थैंक्यू
देविका को अनुपमा के अतीत के बारे में पता चलता है कि उसने अपने बच्चों की वजह से क्या-क्या सहा है. वह अनु को अपने बच्चों को बार-बार माफ करने पर उसपर गुस्सा करती है. वह कहती है कि समर ही उसका सबसे अच्छा बच्चा था. अनु कहती है कि चाहे कुछ भी हो जाए वह अपने परिवार को नहीं छोड़ सकती. देविका फिनाले से पहले तनाव को कम करने के लिए एक पार्टी का आयोजन करती है. इस पार्टी में शाह परिवार खुशी से नाचता है. अनुपमा, देविका को उसके साथ के लिए ऐथंक्यू कहती है. वह देविका से उसे कभी नहीं छोड़ने के लिए कहती है. इस बीच देविका उससे अपनी परेशानी छिपाती है.
ग्रैंड फिनाले में अनु से करेगी राही बहस
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ग्रैंड फिनाले शुरू होता है. इसमें राही, अनुपमा से कहती है वह आखिरी वक्त पर अपनी टीम की सदस्य को रिप्लेस नहीं कर सकती. अनु कहती है कि ये उसकी दिक्कत है और उसे इसमें दिमाग नहीं लगाना चाहिए. राही कहती है कि वह पहले ही जीत चुकी है क्योंकि आयोजक उसकी टीम को अयोग्य घोषित कर देंगे. दोनों के बीच बहस को आयोज देख लेंगे. वह अनु और राही के बीच प्रतिद्वंद्विता को और ज्यादा बढ़ाने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










