Anupama Maha Twist: अनुपमा की जान बचाने आगे आएगा ये शख्स, दुश्मनी छोड़कर अनु को लगा लेगा अपने गले

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2025 9:11 AM

विज्ञापन

अनुपमा की जान खतरे में

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग और ख्याति अपनी बेटी प्रार्थना की शादी में शामिल नहीं होते. इस वजह से प्रार्थना का कन्यादान राही और प्रेम करेंगे. दूसरी तरफ अनुपमा के दुपट्टे में आग लग जाती है. अनु को पता भी नहीं चलता कि उसके दुपट्टे में आग लगी हुई है. हालांकि उसकी जान बचाने घर का एक सदस्य भागा-भागा आता है.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रार्थना की शादी का दिन फाइनली आ ही गया. शाह परिवार में बारात आता है और घर वाले जश्न मनाते हैं. अनुपमा परिवार के दूसरे लोगों के साथ मिलकर घर के द्वार पर फूलों से बारात का स्वागत करने के लिए खड़ी रहती है. शुभ मुहूर्त पर शादी का फंक्शन शुरू होता है. कन्यादान सेरेमनी में पंडित दुल्हन के माता-पिता को आगे आने के लिए कहते है. प्रार्थना इमोशनल हो जाती है क्योंकि ख्याति और पराग दोनों वहां पर नहीं होते. बा मीता और अनिल को कन्यादान करने के लिए कहते हैं.

अनुपमा के दुपट्टे में लगेगी आग

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनिल और मीता, प्रेम और राही को प्रार्थना का कन्यादान करने के लिए कहते हैं. दूसरी तरफ अनुपमा कुछ फूलों को उठाने के लिए नीचे झुकती है और उसका दुपट्टा गलती से दीया की चपेट में आ जाता है. अनु को पता नहीं चलता कि उसके दुपट्टे में आग लग लग गई है. राही तभी ये देख लेती है और वह अपनी मां की और दौड़ कर आती है. वह जल्दी से आग को पानी से बुझाती है. राही काफी डर जाती है. वह अपनी मां को कसकर गले लगा लेती है.

क्या राही का गुस्सा अनुपमा के लिए खत्म होगा?

अनुपमा, राही को शांत कराने की कोशिश करती है. वह उसे भरोसा दिलाती है कि उसे कुछ नहीं हुआ है. राही उसकी बात नहीं सुनती और उससे कहती है कि उसे ज्यादा सावधान रहना चाहिए था. राही आगे कहती है कि अगर उसे कुछ हो जाता तो वह क्या करती. ये सुनकर अनुपमा राहत की सांस लेती है. राही के मन में अपनी मां के लिए इतना प्यार और केयर छिपा हुआ है, अनु जानकर खुश होती है. क्या राही का गुस्सा अपनी मां के लिए खत्म होगा. क्या वह अनुपमा को फिर से अपनाएगी.

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola