Anupama: प्रेरणा की हालत ने बदली कहानी, खुली प्रेम और राही की सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
Anupama Written Update

राही, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि प्रेरणा अपने ऊपर लग आरोपों से काी ज्यादा परेशान हो जाती है. प्रेम और राही उसे गलत समझते हैं, जबकि अनुपमा उसके सपोर्ट में उसके साथ खड़ी रहती है.

विज्ञापन

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत गौतम से होती है, जो कहता है कि उसे उम्मीद नहीं थी कि प्रेरणा सबको छोड़कर चली जाएगी. वसुंधरा भी प्रेरणा के खिलाफ बोलती है और कहती है कि उसे शुरुआत से ही प्रेरणा पसंद नहीं थी. श्रुति बताती है कि उसने प्रेरणा को कई बार अंश और अनुपमा के साथ देखा था, लेकिन वह उसकी सच्चाई समझ नहीं पाई. इसके बाद प्रेम भी प्रेरणा पर आरोप लगाने लगता है. ख्याति प्रेम को समझाने की कोशिश करती है. वसुंधरा ख्याति को चुप रहने के लिए कहती है. राही, प्रेम को टोकती है और कहती है कि उसे कम से कम ख्याति से बदतमीजी नहीं करनी चाहिए.

अनुपमा ने दिया प्रेरणा का साथ

दूसरी तरफ अनुपमा किचन में दिग्विजय के साथ नजर आती है. दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती है, लेकिन अनुपमा के मन में प्रेरणा की चिंता साफ दिखाई देती है. इसी बीच प्रेम अपने मन में अनुपमा के खिलाफ गुस्सा पालता है. वह फूड कार्निवल से अनुपमा के कैफे का एंट्री फॉर्म हटाने का सोचता है. हालांकि उसका मन उसे गलत कदम उठाने से रोकने की कोशिश करता है, लेकिन प्रेम अनुपमा को हराने की कसम खा लेता है.

प्रेरणा की बिगड़ी हालत

प्रेरणा की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है. दिग्विजय बताता है कि उसकी पल्स कमजोर हो रही है, जिसके बाद अंश उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाता है. अनुपमा को प्रेरणा का लिखा हुआ पत्र मिलता है. पत्र पढ़ने के बाद वह प्रेम और राही पर भड़क उठती है. अनुपमा कहती है कि जिन रेसिपीज को उसने खुद उन्हें सिखाया, आज वही लोग उस पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं. अनुपमा दोनों को जमकर सुनाती है और चेतावनी देती है कि अगर प्रेरणा को कुछ हुआ, तो वह उन्हें माफ नहीं करेगी. बाद में अनुपमा प्रेरणा को सुरक्षित घर वापस लेकर आती है. वह प्रेरणा का हौसला बढ़ाती है और उसे जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह देती है.

यह भी पढें- Anupama: प्रेम ने प्रेरणा पर लगाया धोखे का आरोप, निकाला कैफे से बाहर, ये शख्स बना मददगार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola