Anupama: प्रेम ने प्रेरणा पर लगाया धोखे का आरोप, निकाला कैफे से बाहर, ये शख्स बना मददगार

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा और प्रेरणा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में प्रेम और प्रेरणा के रिश्ते में बड़ी दरार आ गई. गलतफहमियों के कारण प्रेम ने प्रेरणा को कैफे से निकाल दिया. दूसरी तरफ अनुपमा उसे सहारा देने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत में राही, प्रेम को भरोसा दिलाती है कि एक दिन वह बड़े क्लाइंट्स को संभालेगा. प्रेम का गुस्सा कम नहीं होता. तभी दिग्विजय, सुधीर को लेकर अनुपमा के पास पहुंचता है और उससे 30 लोगों के खाने की जिम्मेदारी लेने के बारे में पूछता है. प्रेम और श्रुति, मुकेश को अनुपमा के साथ देखते हैं. इसके बाद श्रुति, प्रेरणा पर आरोप लगाती है कि उसने प्रेम के क्लाइंट्स की जानकारी अनुपमा को दी. हालांकि प्रेरणा खुद को निर्दोष बताती है, लेकिन प्रेम उसकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं होता. गुस्से में आकर वह प्रेरणा को अपने कैफे से निकाल देता है.

विज्ञापन

अनुपमा के घर पहुंची प्रेरणा

प्रेम के इस फैसले से प्रेरणा पूरी तरह टूट जाती है. वह कहती है कि राही ने तो अनुपमा से रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती. कैफे छोड़ने के बाद प्रेरणा की मुलाकात अंश से होती है और वह उसके सामने फूट-फूटकर रो पड़ती है. दूसरी तरफ अनुपमा अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती है. अंश, प्रेरणा को लेकर अनुपमा के घर पहुंचता है और पूरी घटना बताता है. यह सुनकर अनुपमा चौंक जाती है।.प्रेरणा भी कहती है कि उसे कभी उम्मीद नहीं थी कि राही और प्रेम उसके बारे में इतना गलत सोचेंगे.

अनुपमा के फैसले से नाराज हुआ परिवार

अनुपमा प्रेरणा को सहारा देने की कोशिश करती है, लेकिन घर में नया विवाद शुरू हो जाता है. लीला, अनुपमा के फैसले का विरोध करती है और साफ कह देती है कि अगर वह प्रेरणा को घर लेकर आई तो उसे खुद घर छोड़ना पड़ेगा. परितोष और पाखी भी लीला का साथ देते हैं. वहीं आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। प्रेरणा आत्महत्या करने की कोशिश करेगी और अनुपमा को उसका एक लेटर मिलेगा, जिसमें वह लिखेगी कि उसने प्रेम के साथ कोई धोखा नहीं किया.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या दिग्विजय की वजह से फिर संभलेगी अनुपमा? प्रेम-राही ने कैफे को नुकसान पहुंचाने की बनाई योजना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola