Anupama: ख्याति की गुस्से का शिकार बनेगी राही, अनु की बेटी होगी जलील, महीनों बाद इस इंसान को फोन करेगी अनुपमा

Published by :Divya Keshri
Published at :09 Jun 2025 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Twist

Anupama Twist

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही के बर्थडे पार्टी में ख्याति हंगामा करेगी. वह राही को बुरा-भला कहेगी. हालांकि पराग और प्रेम उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं सुनती. दूसरी तरफ अनुपमा को नयी जॉब मिलेगी, जहां वह एक खास शख्स से मिलेगी.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी राही को सपने में देखती है और उसे गले लगा लेती है. वह उसे जन्मदिन की बधाई देती है और मंदिर जाने का फैसला करती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार राही का बर्थडे सेलिब्रेट करता है. प्रेम और राही डांस करते हैं. तभी ख्याति आ जाती है और कहती है जब उन्हें आर्यन की मौत का दुख मनाना चाहिए, उस समय वह जश्न मना रहे हैं. प्रेम उसे समझाता है कि वह सिर्फ राही का जन्मदिन मना रहे हैं. पराग भी उसे समझाता है, लेकिन वह नहीं सुनती. वह अपना सारा गुस्सा राही पर निकालती है. वह अनुपमा को लेकर कहती है उसकी वजह से सब कुछ हुआ.

अनुपमा की वजह से राही को बुरा-भला कहेगी ख्याति

पराग, ख्याति से कहता है कि अनुपमा की गलती की सजा राही को नहीं मिलनी चाहिए. ख्याति के गुस्से को माही और भड़काती है. ख्याति कहती है कि अनुपमा की तरह काश राही भी गायब हो जाती. ख्याति गुस्से में कह देती है कि वह प्रेम की वजह से राही को बर्दाशत कर रही है. राही उसकी बातों से टूट जाती है और सोचती है कि उसकी मां की वजह से उसकी लाइफ बर्बाद हो गई है. राही को पराग तोहफा देता है कि वह मुंबई जाकर शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा ले. राही के साथ पराग, प्रेम को जाने के लिए कहता है. माही को पराग का ये फैसला पसंद नहीं आता है.

राही नहीं इस शख्स को फोन करेगी अनुपमा

अनुपमा बाबूजी को फोन करती है और परिवार के बारे में पूछती है. बाबूजी उससे ज्यादा कुछ नहीं पूछते और उसे बताते हैं कि घर पर सब कोई ठीक है. वह उसे चुप रहने के लिए कहते है और उसके ठिकाने के बारे में भी बताने के नहीं कहते. अनु राहत महसूस करती है कि घर पर सबकुछ ठीक है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और राही मनोहर के डांस अकेडमी जाएगी. वहां पर दोनों मिलेंगे. अनु और राही एक-दूसरे को वहां देखकर चौंक जाएंगी.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola