Anupama: प्रार्थना के बच्चे को नाजायज कहेगा गौतम, क्या अंश अपनाएगा उसे? लीप के बाद पहली बार राही से ऐसे मिलेगी अनु

Anupama
Anupama: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड अपने साथ कई नये ट्विस्ट लेकर आएगा. शो में दिखाया जाएगा कि पराग, राही को उसके जन्मदिन पर एक खास तोहफा देगा. दूसरी तरफ प्रार्थना अपने मां बनने की खबर शाह और कोठारी परिवार को बताएगी. ये जानकर गौतम काफी हैरान हो जाएगा.
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में हर दिन नये ट्विस्ट आ रहे हैं. मेकर्स लीप के बाद कहानी में नयापन लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. लीप से पहले शो में आर्यन और राघव की मौत को दिखाया गया. दोनों की मौत के बाद ही कहानी पूरी बदल गई. अनुपमा मुंबई पहुंच गई है और अपनी जिंदगी अकेले बिता रही है. दूसरी तरफ माही और राही कोठारी परिवार की बहू बन गई है. अब परी भी कोठारी परिवार की बहू बन चुकी है. राजा ने इशानी के साथ नहीं बल्कि परी से शादी कर ली. अनु अपनी बेटी राही को बहुत मिस करती है.
अंश पर गौतम लगाएगा ये इल्जाम
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अनु को राही को बहुत याद आती है. अनु उसकी आवाज सुनने के लिए उसे दूसरे नंबर से कॉल करने का फैसला करती है. जबकि राही भी अपनी मां का प्यार पाने के लिए तड़प रही है. सीरियल के अपमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम और प्रार्थना की शादी में अनबन चल रही है. प्रार्थना शाह हाउस में रहने चली जाएगी. दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. प्रार्थना जल्द ही अपने मां बनने की खबर परिवार वालों को बताएगी. गौतम को ये जानकर झटका लगता है और अंश पर बच्चे का पिता होने का आरोप लगाता है.
प्रार्थना के बच्चे को लेकर शाह-कोठारी परिवार में होगी लड़ाई
अंश, प्रार्थना के साथ कोई भी रिश्ता नहीं होने की बात कहता है. गौतम कहेगा कि वह इस बच्चे का पिता नहीं है. शाह और कोठारी परिवार इस बात पर शॉक हो जाते हैं और उसके बच्चे को कहां रखना है, इसपर लड़ाई होती है. दूसरी तरफ राही को लगेगा कि उसका जन्मदिन सब कोई भूल गए. हालांकि प्रेम उसके लिए एक छोटा सा पार्टी रखता है. पराग उसे मुंबई के एक पॉपुलर डांस टीचर से डांस सीखने का चांस देता है. वहीं, अनु को उसी अकेडमी में खाना बनाने का काम मिलता है. अनु और राही जल्द ही मुंबई में मिलेंगे. क्या होगा जब दोनों एक लंबे गैप के बाद मिलेंगे. क्या अंश, प्रार्थना के बच्चे को अपनाएगा और उससे शादी करेगा.
यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










