Anupama नहीं, इस दमदार शो में ‘अनुज’ करेंगे काम? गौरव खन्ना बोले- इस बारे में उन्हें…

Updated:
विज्ञापन
Anupama upcoming twist

अनुज और अनुपमा की फाइल फोटो

Anupama: अनुपमा फेम गौरव खन्ना अब किस प्रोजेक्ट में होंगे, ये फैंस जानना चाहता है. गौरव के नये शो को लेकर अपडेट आया है. कहा जा रहा है कि वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे. इसपर गौरव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

सीरियल अनुपमा फेम सेलिब्रिटी मास्टरशेफ गौरव खन्ना जीत चुके हैं. गौरव ने अपने कुकिंग स्किल्स से दर्शकों और जजेस को इम्प्रेस कर दिया. कुछ दिन पहले ही फिनाले हुआ था, जिसमें गौरव ने ट्राफी अपने नाम कर ली. उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ दिया है और विनर बन गए. अब फैंस के मन में सवाल हैं कि गौरव का अगला प्रोजेक्ट कौन सा होगा. कुछ फैंस ने उम्मीद जताई है कि वह अनुपमा में वापसी करेंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर ये भी चल रहा है कि वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेंगे. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 में लेंगे भाग?

खतरों के खिलाड़ी 15 का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स कई सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि गौरव खन्ना से भी मेकर्स ने संपर्क किया है. अब इसपर न्यूज 24 से बात करते हुए गौरव ने बताया कि इसके बारे में उन्हें कोई आइडिया नहीं है. उनका नाम कई बार आया है और इस वजह से वह इसपर कुछ नहीं कहना चाहता हूं. एक्टर ने कहा कि अगर वह कुछ कहते हैं तो इसकी वजह से दूसरी अफवाह उड़ने लगेगी. अगर ऐसा होता है गौरव के फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने के लिए इन नामों पर हो रही चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए विशाल कोटियन, गौतम गुलाटी, एल्विश यादव, मल्लिका शेरावत, अविनाश मिश्रा, गोरी नागोरी, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, क्रुशाल आहूजा, हितेश भारद्वाज, चुम दरंग को अप्रोच किया गया है. अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है. पिछले सीजन यानी खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर करण वीर मेहरा थे और कृष्णा श्रॉफ शो की रनर-अप रहीं थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नये सीजन के आने में अभी देरी है और हो सकता है ना हो. कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस ने इस बार शो से अपने हाथ खींच लिए है. अब देखना है कि शो होता है या नहीं.

यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola