Anupama: अनुज का नाम लेकर राही को चुप कराएगी अनु, कहेगी ऐसी बात की देखती रह जाएगी वह, सरिता साबित करेगी अपनी बेगुनाही

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Aug 2025 10:08 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा दिखाया जाएगा कि राही, रिता पर हीरों का चुराने का आरोप लगाती है. सरिता कहती है कि उसने हार नहीं चुराया और इमोशनल हो जाती है. अनु, सरिता की बातों पर भरोसा करती है. हालांकि किंजल, राही और तोशू को पूरा यकीन होता है कि सरिता ने ही चोरी की है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की डांस टीम डांस रानियों पर राही ताने कसती है. घर से एक हीरे का हार गायब हो जाता है और सारा दोष सरिता पर आ जाता है. राही डांस रानियों का मजाक उड़ाती है अगर वह लोग होटल में रहती तो वह वहां से शैम्पू, कंडीशनर और बाकी सामान चुरा लेती. राही कहती है वह गरीब है इसलिए सरिता खुद पर काबू नहीं रख पाई होगी और उसने हार चुरा लिया. किंजल भी राही का साथ देती है. हालांकि अनु, सरिता के सपोर्ट में उतर आती है.

अनु इस तरह करेगी अनुज को याद

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, राही और किंजल को ऐसी बातें कहने के लिए डांटती है. अनु अपनी बेटी से कहती है कि वह अनुज कपाड़िया बेटी होकर गरीबों का कैसे मजाक उड़ा सकती है. वह उसे उसके मथुरा वाले दिनों की याद दिलाती है, जब वह गरीबों के जैसे रहती थी. मनोहर और अंश, सरिता के सपोर्ट में आते हैं. सरिता उन्हें सारी सच्चाई बताते हुए इमोशनल हो जाती है. वह अपनी बेटी और पति की कसम खाती है कि वह चोर नहीं है. सरिता कहती है कि उसने हार नहीं चुराई. इस बीच किंजल, अनु को एक वीडियो दिखाती है. वीडियो में सरिता लाल कपड़े में कोई सामान लपटेकर एक इंसान को देते दिखती है.

डांस रानी नहीं रहेगी शाह हाउस में

वीडियो के आधार पर हर किसी ने सोच लिया कि सरिता ने चोरी की होगी. सरिता अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपने भतीजे को कॉल करती है. जिसके बाद पता चलता है कि सरिता की बेटी की तबीयत बहुत खराब है और वह अपनी मां के हाथ से बना फूड खाना चाहती थी. वह खाना बनाकर उसे लाल पकड़े में लपेटेकर अपने भतीजे के जरिए उसने टिफिन अपनी बेटी के लिए भेजा था. किंजल ये सुनकर अनु से कहती है कि सरिता कहानियां बना रही है, लेकिन अनुपमा उसे चुप करा देती है. तोशू कुछ कहता है तो वह उसे भी चुप करा देती है. दूसरी तरफ डांस रानी शाह निवास में नहीं रहने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola