Anupama: गिरती टीआरपी के बीच शो में होगी इस शख्स की एंट्री, प्रेम से है कनेक्शन

Anupama todays episode
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में कई नई एंट्रीज होने वाली है. जहां पिछले दिनों प्रेम की मां और पापा बनकर राहिल आजम और जालक देसाई ने एंट्री मारी. वहीं अब प्रेम की दादी भी आने वाली है.
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा साल 2020 में शुरू हुआ था. तबसे सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अपनी दिलचस्प कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट ने शो को दर्शकों का पसंदीदा बना दिया. हाल ही में आए लीप के बाद इसमें काफी बदलाव देखे गए. जहां वनराज, काव्या और अनुज जैसे किरदार ने शो को अलविदा कह दिया. वहीं अनुपमा भी साइडलाइन बनकर काम कर रही है.
शो में हुई प्रेम के माता-पिता की एंट्री
लीड रोल के तौर पर शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय नजर आ रहे हैं. दोनों प्रेम और राही की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि नए स्टारकास्ट के आने से शो की टीआरपी गिर गई है. जिसके परिणाम मेकर्स शो में नए किरदार जोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं. जैसा कि पहले बताया गया था, अनुपमा में प्रेम के माता-पिता की भूमिका निभाने के लिए राहिल आजम और जालक देसाई को चुना गया है.
यह अभिनेत्री शो में प्रेम के दादी का रोल निभाएंगी
उनके अलावा, शो में प्रेम की दादी की भी एंट्री होगी. इस किरदार को अनुभवी अभिनेत्री अलका कौशल निभाएंगी. अलका को तेजस्वी प्रकाश अभिनीत ‘स्वरागिनी’, ‘कुबूल है’, ‘कुमकुम’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘छोटी सरदारनी’ और ‘बैरिस्टर बाबू’ सहित कई हिट टीवी शो के लिए जाना जाता है.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ खास
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि प्रेम ने आखिरकार पूरे शाह हाउस के सामने राही को प्रपोज कर दिया. हुआ यूं कि माही और प्रेम की सगाई की रस्म हो रही थी. तभी सब डांस करने लगते हैं. इसी दौरान छत पर लगा लाइट्स गिरने लगता है. जिसमें राही को चोट लगता देख प्रेम उसकी ओर दौड़ता है और उसे बचा लेता है. जब राही कहती है कि उसने ऐसा क्यों किया, तब प्रेम कहता है कि वह अपने प्यार को खतरे में नहीं देख सकता, क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं.
यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनु की जिंदगी में इस नए शख्स की होगी एंट्री, प्रेम के अतीत का खुलेगा बड़ा राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










