Anupama Twist: अनु की जिंदगी में इस नए शख्स की होगी एंट्री, प्रेम के अतीत का खुलेगा बड़ा राज

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jan 2025 1:06 PM

विज्ञापन

Khajuria on anupama upcoming twist

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में प्रेम की मां की एंट्री होगी. वह भगवान से मन्नत मांगने के लिए मंदिर में आती है. जल्द ही सीरियल में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Anupama Twist: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय, शिवम खजुरिया और स्प्रेहा चटर्जी स्टारर शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि माही और प्रेम की सगाई हो रही होती है. डांस के दौरान राही पर एक मुसीबत आती है. ऐसे में प्रेम अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़ता है और राही को बचा लेता है. राही कहती है कि उसने ऐसा क्यों किया. जिसपर प्रेम भावनाओं में बहकर अपने प्यार का इजहार करता है. वह कहता है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हें अगर कुछ हो जाता तो मैं भी मर जाता. इन बातों को सुनकर पूरा शाह परिवार शॉक्ड हो जाता है और माही का दिल टूट जाता है.

मंदिर में भंडारा करती है अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अनुपमा राही को मंदिर चलने के लिए कहती है. वह बेसहारा लोगों के लिए एक भंडारा आयोजित करती है. वह कहती है कि मकर संक्रांति के अवसर पर लोग दूर-दूर से भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं. उनका मानना है कि ऐसे शुभ दिनों में उनकी मन्नत पूरी होती है. मंदिर में अनुपमा, राही की मदद से भंडारा शुरू करती है और लोगों को खाना खिलाती है. वहां मौजूद लोगों में से एक ने कहा कि जब भी अनु भंडारा करती है, तो भीड़ काफी लंबी हो जाती है. जिसपर राही कहती है कि उसकी मां को इसलिए तो अन्नदाता कहा जाता है.

प्रेम की मां की होती है एंट्री

इस बीच, प्रेम की मां कई बॉडीगार्ड के साथ मंदिर में एंटर करती है. वह नंगे पैर कार से बाहर निकलती है, जिससे एक गार्ड उन्हें रास्ते में पत्थर होने की बात कहता है. वह जवाब देते हुए कहती है कि एक मां अपने खोए हुए बेटे के लिए ब्रह्मांड की मां से आशीर्वाद मांगने आई है और वह अपने बेटे को वापस पाने के लिए कोयले तक पर चल सकती है.

अनुपमा के पास आएगी प्रेम की मां की चुनरी

जैसे ही प्रेम की मां अपने सिर पर प्रसाद से भरी टोकरी रखकर मंदिर की ओर बढ़ती है, टोकरी से लाल चुनरी उड़ जाती है और अनुपमा के ऊपर गिर जाती है. चुनरी और उसमें धागा देखकर अनु सोचती है कि यह किसी मां की होगी. वह इसे वापस करने का फैसला करती है. जैसे ही अनुपमा महिला के पास जाने लगती है. अचानक वहां प्रेम आ जाता है. क्या इसी मंदिर में मां बेटे का मिलन होगा, या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: शिवम खजूरिया ने शो में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रीन शेयर करना…

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम- राही की होगी शादी, वेडिंग की पहली तसवीर आई सामने, एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे दोनों

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola