Anupama के दौरान निधि शाह और गौरव खन्ना का था अफेयर? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Dec 2025 2:44 PM
निधि शाह और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: हाल ही में एक यूजर ने दावा किया कि सीरियल ‘अनुपमा’ के दौरान निधि शाह का गौरव खन्ना के साथ अफेयर था. अब एक्ट्रेस ने इन आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
Anupama: स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में किंजल शाह की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि उनका अपने एक्स को-स्टार गौरव खन्ना (अनुज कपाड़िया) के साथ शो के दौरान अफेयर था. गौरव, जो अक्सर “ग्रीन फ्लैग” पति कहे जाते हैं, अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ हैप्पिली मैरिड हैं. उन्होंने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन अब निधि शाह ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?
रूमर्स फैलने तब शुरू हुए जब फैंस ने देखा कि निधि ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसमें गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 की जीत का मजाक उड़ाया गया था और कहा गया था कि वे ट्रॉफी के “हकदार” नहीं थे. Free Press Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इन लाइक्स ने अटकलों को बढ़ा दिया, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों कलाकारों ने अनुपमा में साथ काम किया था. इसी बीच, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अनुपमा के दौरान उनका अफेयर था.”
डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं निधि शाह?
निधि शाह ने इसपर सरकास्टिक अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “हां, तुम्हें ज्यादा पता है”. साथ में हंसते हुए इमोजी भी लगाए.
बिग बॉस 19 जीतने के बाद ट्रोल होने पर गौरव खन्ना का रिएक्शन
बिग बॉस 19 की जीत के बाद गौरव खन्ना इस बात को लेकर ट्रोल हुए कि उन्होंने बिना ज्यादा एफर्ट्स दिए भी शो जीत लिया. इस पर अभिनेता ने कहा, “मैं अंदर 15 लोगों को खुश करने नहीं गया था. मैं 150 करोड़ लोगों को खुश करने गया था जो मुझे देख रहे थे. मैंने उनकी भावनाओं को छुआ है, तभी उन्होंने मुझे वोट दिया. हर हफ्ते नॉमिनेट होने के बावजूद लोगों ने लगातार मुझे सपोर्ट किया.”
यह भी पढ़ें- Anupama: बिग बॉस 19 जीतने के बाद क्या ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? गौरव खन्ना बोले- मैं अब फ्री हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










