Anupama Twist: पारितोष करेगा सुसाइड? कैसे अपने बेटे को रोकेगा वनराज, अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान!

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2022 11:48 AM

विज्ञापन

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. पारितोष के मन में सुसाइड करने का विचार आ रहा है. लीला ये जानकर काफी परेशान हो जाती है औऱ वनराज को तोशू को घर लेकर आने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अनुपमा इस बात से अनजान है.

विज्ञापन

Anupama upcoming twist: सीरियल अनुपमा (Anupama) में किंजल और पारितोष का ट्रैक चल रहा है. किंजल, तोशू को छोड़ने का मन बना चुकी है. वो शाह हाउस से जाने लगती है. दूसरी तरफ बरखा, किंजल को भड़काती है और तोशू से तलाक लेने के लिए उकसाती है. किंजल उसे थैंक्यू कहती है और उसे भड़काने के लिए नहीं कहती.

अनुपमा का नया एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, समर को तोशू को वापस घर लाने के लिए कहती है. वो कहती है तोशू के दिमाग में सुसाइड के विचार आ रहे है और ये सब अनुपमा की वजह से हो रहा है. वनराज को वो किंजल को भी घर लाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अनुपमा ऑफिस से घर आती है औऱ देखती है कि अनुज टेबल पर गिरकर खुद को जख्मी कर लेता है.

https://www.instagram.com/reel/CixMe1SqRsk
आर्या और अनुज, किसे चुनेगी अनुपमा?

किंजल, आर्या को चोक करते देखकर पैनिक करने लगती है. अनुपमा को समझ नहीं आता कि वो अनुज को पहले संभाले या किंजल को. अनुपमा ये सब देखकर रोने लगती है और कहती है वो एक भी रिश्ते को ढ़ग से संभाल नहीं पा रही. अनुज उसे समझाता है कि इसमें उसकी गलती नहीं है. अनु के स्कूल से टीचर का कॉल आता है कि इस साल उसका एडमिशन नहीं हो सकता क्योंकि वो समय पर फार्म सबमिट नहीं कर पाई.

Also Read: Anupama Twist: पाखी के फिर बिगड़े बोल, अनुपमा पर लगाया ये आरोप, जानें क्या नया ट्विस्ट है आने वाला
वनराज है परेशान

वनराज अपने बेटे पारितोष को घर बुलाता है. तोशू अपने पिता पर इल्जाम लगाता है कि उन्होंने उसका साथ नहीं निभाया और उसे घर से निकाल दिया. वह कहता है कि वनराज ने अनुपमा को धोखा दिया फिर भी उसका परिवार उसके साथ है. लेकिन उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ. वो अपनी हालत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराता है. तोशू कहता है को वो सुसाइड कर लेगा. वनराज, तोशू को लेकर टेंशन में आ जाता है. दूसरी तरफ किंजल, अनुज से कहती है कि वो अनुपमा को परेशान नहीं करना चाहती इसलिए वापस शाह परिवार लौट जाएगी. अनुज उसे चिंता नहीं करने के लिए कहता है और सोने के लिए कहता है. किंजल पूछती है कि अनुपमा अकेले सब कुछ कैसे संभालती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola