Anupama 21 March: अनुज-अनुपमा की शादी को लेकर ये शख्स करेगा हंगामा, क्या अब दोनों का टूट जाएगा रिश्ता?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज भांग के नशे में कहता है कि उसे पसन्द नहीं कि अनु शाह परिवार में रहें. वो कहता है कि पहले इस घर ने अनु की पहचान छीन ली और अब वे उसे उससे छीनने की कोशिश कर रहे है.
Anupama 21 March Episode: स्टार प्लस का शो ‘अनुपमा‘ जबरदस्त टीआरपी बटोर रहा है. शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुज और अनुपमा की ये पहली होली साथ में थी. दोनों ने एक-दूसरे को सबसे पहले रंग लगाया. वहीं, अनुज भांग पी लेता है और फिर अनु से शादी की बात सबके सामने करता है. समाज के लोग ये बात सुनकर लीला के परिवार का मजाक बनाते है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज भांग के नशे में लीला, वनराज और काव्या को टॉक्सिक बताता है. इस बात का मतलब राखी, लीला को बताती है और वो इसपर गुस्सा हो जाती है. अनुज कहता है कि उसे पसन्द नहीं कि अनु शाह परिवार में रहें. वो कहता है कि पहले इस घर ने अनु की पहचान छीन ली और अब वे उसे उससे छीनने की कोशिश कर रहे है.
राखी शाह परिवार को भड़काती है
अनुज को अनुपमा नींबू पानी देती है और जब उसका नशा खत्म होता है वो उसे घर जाने के लिए कहती है. अनुज कहता है कि वो अभी भी उससे शादी करने के लिए अडिग है. इधर राखी शाह परिवार में सबको भड़काती है. राखी कहती है कि उसकी शादी की उम्र खत्म हो गई है. वह कहती है कि दादी लोग कभी शादी नहीं करते.
Also Read: Anupamaa की बहू किंजल ने क्रॉप टॉप-शिमरी स्कर्ट में दिखाया जलवा, समन्दर किनारे दिखीं ग्लैमरस
लीला इस बात पर अड़ी
इधर जीके, अनुज को बताता है कि उसने पूरी सोसाइटी के सामने अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. वहीं, लीला अनुज- अनु की शादी के खिलाफ है. वो कहती है वो इस शादी के लिए कभी परमिशन नहीं देगी. लीला, अनुपमा से अनुज के प्रपोजल को ठुकराने के लिए कहती है.
पिछले एपिसोड में ये हुआ था
बाबूजी बा से अनुपमा की जिंदगी का फैसला नहीं लेने के लिए कहते है. लीला जिद पकड़कर बैठ जाती है कि अनु उससे शादी नहीं करेगी. अब तक आपने देखा कि पानी की टंकी पर चढ़कर अनुज सबके सामने अनुपमा से अपने प्यार को कबूल करता है. अनुज कहता है कि वो अनुपमा से शादी करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




