Anupama 14 September: अपने पिता वनराज के नक्शे कदम पर चलेगा तोशू, घर छोड़कर जाएगा भाग? देविका के इस हिंट को नहीं समझ पाएगी अनु
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Sep 2025 2:24 PM
अनुपमा 14 सितंबर 2025 का अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama 14 September 2025 Written Update: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु की जीत पर राही बिल्कुल खुश नहीं है. वह अनु पर काफी गुस्सा होती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार राही को उसकी हार के लिए खूब सुनाते हैं.
Anupama 14 September 2025 Written Update: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु डांस प्रतियोगिता जीत गई है. राही अपनी मां की जीत से काफी गुस्सा में है. कोठारी परिवार राही को उसकी हार के लिए ताने देते है. दूसरी तरफ तोशू बहुत टेंशन में है. उसने सट्टे में राही पर दांव लगाया और करोड़ों रुपये हार गया. अब उसे लोगों के फोन आ रहे हैं, जो उससे अपने पैसे मांग रहे हैं. वह किसी का फोन नहीं उठाएगा और काफी परेशान होगा.
क्या अपने पिता वनराज की तरह भाग जाएगा तोशू?
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु जीत के बाद अपनी बेटी राही से बात करने का कोशिश करेगी, लेकिन राही उसकी बात नहीं सुनेगी. वह अपनी मां की बेइज्जती करेगी और उसे खरी-खोटी सुनाएगी. राही उससे कहेगी कि उसने सबकुछ बर्बाद कर दिया. जीत के बाद मीडिया दोनों टीम से बात करने की कोशिश करेंगे. हालांकि अनु बहुत दुखी होती है. उसके बाद देविका उसे समझाएगी और खूब लेक्चर देगी. देविका उससे कहेगी कि उसने ये जीत अपने मेहनत से कमाई है. दूसरी तरफ तोशू के पीछे लोग अपने पैसे लेने के लिए फोन करेंगे. ऐसे में क्या वह अपने पिता वनराज की तरह भाग जाएगा. क्या होगा आगे.
अपनी हेल्थ को लेकर देविका देगी अनुपमा को हिंट
देविका अपनी फ्रेंड अनुपमा को समझाती है कि अगर राही जीत जाती तब भी उसे अनु के हारने का दुख ही नहीं होता. देविका कहेगी कि अगर उसने इस जीत के लिए प्रार्थना किया है और वह जीत गई तो, अब इतना दुख क्यों मना रही. देविका उसे कहेगी कि उसे अपनी खुशी बटोर लेनी चाहिए क्योंकि हर किसी को खुशियों को जीने का मौका बार-बार नहीं मिलता. इस बीच देविका अपनी हेल्थ को लेकर अनु को इशारों-इशारों में कहेगी, लेकिन अनु नहीं समझ पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










