अनुपम खेर ने बताया कोरोना वायरस से निपटने का रास्ता, कहा- इस तरीके से नहीं फैलेगा वायरस
Coronavirus चीन से पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने दिल्ली में दस्तक दे दी है. इस वायरस के कारण लोगों में डर है.
मुंबईःचीन से पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने दिल्ली में दस्तक दे दी है. इस वायरस के कारण लोगों में डर है. बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस से निपटने का भारतीय तरीका बताया है.
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अनुपम खेर बता रहे हैं कि, ‘कोरोना वायरस से कैसे बचा जा सकता है. उनके मुताबिक हाथ मिलाने की जगह भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए नमस्ते करना बेहतर रहेगा. ऐसा करने से वायरस फैलने का खतरा कम हो जाएगा.’
अनुपम ट्वीट करते हैं, ‘मुझे कई सारे लोग बता रहे हैं कि इंफेक्शन से बचने के लिए हाथ धोता रहूं. मैं ये तो करता ही हूं. लेकिन मेरे मुताबिक अब हमे प्राचीन भारतीय परपंराओं का पालन करते हुए लोगों को नमस्ते कहना चाहिए. इस तरीके से आप इंफेक्शन से भी बच जाएंगे’.
दरअसल, कोरोना वायरस ने चीन में ही 3000 के करीब लोगों की जान ले ली है. भारत में इस घातक वायरस ने केरल के बाद दिल्ली में भी दस्तक दे दी है. कोरोना वायरस की दस्तक के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर सतर्कता बरती जा रही है.
Of late I am being told by lots of people to keep washing hands to prevent any kind of infection. I do that in any case. But also want to suggest the age old Indian way of greeting people called #Namaste. It is hygienic, friendly & centres your energies. Try it. 🙏🙏 #caronavirus pic.twitter.com/ix7e6S8Abp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 3, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










