Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: एमएस धोनी को तसवीर खिंचवाते देख अमिताभ बच्चन ने किया ये काम, फैंस बोले- बिग बी सोच रहे होंगे…
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jul 2024 8:09 AM
Anant-Radhika Aashirwad Ceremony
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब हमेशा के लिए एक हो गए है. मुंबई में अनंत और राधिका ने बड़े ही धूमधाम से शादी की. शादी के बाद अनंत और राधिका के लिए 'शुभ आशीर्वाद' समारोह रखा, जिसमें अमिताभ बच्चन और एमएस धोनी शामिल हुए.
Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में बहुत ही ग्रैंड तरीके से हुई. इस भव्य शादी में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रेखा, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना, किम कार्दशियन, वरुण धवन, एटली, अनन्या पांडे, सहित कई अन्य स्टार्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर अभी भी शादी के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. वहीं, शनिवार को परिवार ने ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह रखा था, जिसमें कपल को आशीर्वाद देने कई नामचीन स्टार्स आए. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी और अमिताभ बच्चन साथ दिखे.
तसवीर क्लिक करवाने के लिए इंतजार करते दिखे अमिताभ बच्चन
‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुए. ‘आशीर्वाद’ समारोह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी फैमिली के साथ तसवीरें क्लिक करवा रहे थे. उस समय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तसवीरें खिंचवाने के लिए बड़े ही धैर्य से इंतजार करते दिखे. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लाजवाब जोरदार शानदार जबरदस्त. एक यूजर ने लिखा, बिग बी सोच रहे होंगे मेरा नंबर कब आएगा.
शाहरुख खान सहित ये स्टार्स आए शुभ आशीर्वाद समारोह में नजर
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शुभ आशीर्वाद समारोह में आए थे. उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी आई थी. वहीं, अमिताभ बच्चन की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और आराध्या भी इस समारोह का हिस्सा बनी. ऐश्वर्या और आराध्या ने एक साथ फोटोग्राफरों को पोज दिए. इसके अलावा सलमान खान, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, राम चरण, पवन कल्याण, विद्या बालन सहित कई अन्य सेलेब्स नजर आए. वहीं, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, हरिहरन, शंकर महादेवन और कई अन्य संगीत कलाकार ने अपनी आवाज से समारोह में चार-चांद लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










