Anant and Radhika Wedding: शादी में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को रेखा ने किया KISS, शाहरुख-सलमान ने किया जमकर डांस

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jul 2024 11:43 AM

विज्ञापन

Anant Ambani radhika merchant

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की. कई वीडियो सामने आए है, जिसमें बॉलीवुड सितारे शादी में एजॉय करता दिखे. एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

Anant and Radhika Wedding: नीता और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए. कपल की शादी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई. अनंत और राधिका की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ. सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्टार्स बाराती बनकर डांस करते दिखे. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान गाने भांगड़ा पा ले पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं.

शाहरुख खान- सलमान खान ने किया डांस

अनंत अंबानी की बाराती में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ. बारात में अर्जुन कपूर, वीर पहाड़िया, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, ओरी, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, शनाया कपूर और अन्य लोग दिल खोलकर नाचते हुए दिखे. सलमान खान और शाहरुख खान ने फिल्म करण अर्जुन के गाने भांगड़ा पा ले पर डांस किया. वायरल हो रहे वीडियो में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर भी डांस करते नजर आए. सलमान-शाहरुख को ऐसे देख फैंस बहुत खुश हो रहे हैं.

Also Read-  Anant And Radhika Wedding: लाल पगड़ी बांध अनंत अंबानी बने दूल्हा, बॉलीवुड कलाकारों संग थिरके देश-विदेश से आये मेहमान

Also Read- Anant-Radhika Wedding: बॉलीवुड के इन कपल्स को देख, फैंस ने कहा- ‘क्या बेस्ट जोड़ी है’

बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय ने नहीं किया पोज

वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा ने साथ में तसवीर क्लिक करवाई, लेकिन ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या परिवार के साथ नहीं दिखी. ऐश्वर्या, आराध्या के साथ दिखी और दोनों ने साथ में तसवीरें क्लिक करवाई. वहीं, एक और वीडियो सामने आया, जिसमें ऐश्वर्या, रेखा से मिलती दिखी. रेखा ने आराध्या को गालों पर किस भी किया. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola