Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: दूल्हा बने अनंत अंबानी की पहली तसवीर आई सामने, अनन्या-अर्जुन ने भी लूटी लाइमलाइट
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jul 2024 12:48 PM
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: फाइनली वो दिन आ गया, जिसका हर कोई को बेसब्री से इंतजार था. आज अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेने वाले हैं. अब होने वाले दुल्हे की पहली तसवीर सामने आ गई है. वहीं अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स भी स्टालिश अंदाज में पहुंचे.
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेने वाले हैं. उनकी शादी साल 2024 की मोस्ट अवेटेड वेडिंग में से एक थी. इस फंक्शन में कई भारतीय और इंटरनेशनल हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी शामिल होंगे, जिसमें जॉन सीना से लेकर किम कार्दशियन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल है. फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि अनंत और राधिका अपनी डी डे में कौन सी आउटफिट्स पहनेंगे. अब होने वाले दुल्हे की पहली तसवीर सामने आ गई है.
अनंत अंबानी की शादी की पहली तसवीर आई सामने
राधिका मर्चेंट के साथ अपनी शादी से पहले अनंत अंबानी की फोटोज सामने आई है. उन्होंने नारंगी रंग की शेरवानी के साथ व्हाइट पयजामा पहना हुआ था. उन्हें अपने पिता मुकेश अंबानी का हाथ पकड़कर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करते देखा गया. उनकी मां नीता अंबानी भी उनके साथ थीं, वह पीच सिल्क घाघरा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी अपने बच्चों के साथ मौजूद थे और ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ पोज देती नजर आई.
इन बॉलीवुड ने भी स्टाइल में की एंट्री
मेहमानों की बात करें तो कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं. जहां जॉन सीना शेरवानी पहनकर आए हैं. वहीं अनन्या पांडे और शनाया कपूर लहंगा पहने दिखाई दी. उनके ब्लाउज पर अनंत की ब्रिगेड लिखा हुआ था. इसके अलावा जैकी श्रॉफ, राजकुमार राव, पत्रलेखा और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स को भी स्पॉट किया गया. बॉलीवुड के भाई-बहन की जोड़ी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान स्टाइल में पहुंचे. इसके अलावा, विधु विनोद चोपड़ा और रणवीर इलाहाबादिया की भी झलक देखने को मिली.
Also Read- Anant Ambani Educational Qualification: अनंत अंबानी ने इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
Also Read- इस वजह से शादी में नहीं शामिल होंगे अक्षय कुमार, Anant Ambani खुद गए थे निमंत्रण देने
अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन इसी साल मार्च में गुजरात के जामनगर में हुआ था. चार दिवसीय फंक्शन में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और इवांका ट्रम्प जैसे वैश्विक प्रतीक शामिल हुए थे. उनके प्री-वेडिंग फेस्टिवल में मशहूर बारबेडियन सिंगर रिहाना ने भी परफॉर्म किया. उनका दूसरा प्री-वेडिंग उत्सव इटली में हुआ, जहां कई बी-टाउन स्टार्स को जश्न के लिए एक शानदार क्रूज पर ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










