Amitabh Bachchan: जब दोस्तों की वजह से बिग बी ने ले लिया था संन्यास, 41 दिनों तक परिवार से रहे थे दूर

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कितने धार्मिक इंसान है, ये हर कोई जानता है. उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भी राम लला के दर्शन किए थे. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक बार संन्यास लिया था और 41 दिनों तक अपने परिवार से दूर रहे थे.

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है.

अमिताभ बच्चन कितने धार्मिक इंसान हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में वह अयोध्या के राम मंदिर भी पहुंचे थे. जहां एक्टर ने राम लला के दर्शन किए थे. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक बार बिग बी ने असल जिंदगी में संन्यास ले लिया था. जी हां ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में शेयर की थी.

इस बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्होंने 41 दिनों का त्रिदंडी संन्यास लिया था. इसे करने के लिए बिग बी ने कई सख्त नियमों का पालन किया था. तब जाकर उन्होंने केरल के सबरीमाला मंदिर में स्वामी अयप्पा के दर्शन किए.

Also Read- Amitabh Bachchan ने बनाया अपना AI अवतार, दिखाई 55 साल के अपने सिनेमाई सफर की झलक
सबरीमाला यात्रा पर निकलने से पहले अमिताभ बच्चन ने 41 दिनों तक उपवास किया था. साल 1984 में वह अपने परिवार से 41 दिनों तक दूर रहे थे.

बता दें कि इस व्रत में नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. शराब और मांस का त्याग करना होता है. इसके अलावा व्रती अपना पारिवारिक जीवन भी नहीं जी सकता है. उसे फर्श पर सोना पड़ता है. बिना चप्पल पहने नंगे पैर चलना पड़ता है.

बाद में 41 दिनों का व्रत पूरा करने के बाद व्रती को नंगे पैर सबरीमाला मंदिर जाना होता है. सबरीमाला यात्रा में नंगे पैर 40 मील की यात्रा शामिल है. अमिताभ बच्चन ने पूरी आस्था के साथ नियमों का पालन करते हुए सबरीमाला मंदिर में अयप्पा के दर्शन किए थे.

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि उन्होंने क्यों ये व्रत किया था. बिग बी बोले- ”मैंने कोई शपथ नहीं ली थी. बस यह व्रत आस्था के तौर पर किया था. ये ट्रिप उनके दोस्त करने वाले थे, उस वक्त बिग बी भी उनके साथ गए थे.”

अमिताभ 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह में भी शामिल हुए थे. पिछले महीने दर्शन के बाद, अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी यात्रा की एक झलक साझा की थी. उन्होंने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “दैवीय भावना की प्रासंगिकता से भरा एक दिन .. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस .. महिमा, उत्सव और विश्वास की आस्था .. श्री मंदिर की गणना में डूबा हुआ राम का जन्म. इससे अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता..क्योंकि आस्था का कोई वर्णन नहीं होता.”

अमिताभ बच्चन आखिरी बार विकास बहल की ओर से निर्देशित ‘गणपथ’ में दिखाई दिए थे. फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं.अब आगे वह साउथ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगे, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हैं. ‘थलाइवर 170’ में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
Also Read- Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कह दी बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










