Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कह दी बड़ी बात

Happy Birthday Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के नाम उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खास पोस्ट शेयर किया है. साथ ही उनकी बहन श्वेता बच्चन ने अपने भाई के लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा है.

विज्ञापन
undefined

अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पिता ने अपने बेटे के नाम खास पोस्ट लिखा है.

undefined

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ को लेकर पोस्ट किया है. फिल्म ने एक अवॉर्ड फंक्शन में 3 अवॉर्ड जीते. इसे लेकर बिग बी ने खुशी जाहिर की.

undefined

बिग बी ने लिखा, ‘मेरी प्रार्थनाएं, मेरी तारीफ और मेरा प्यार तुम्हारे लिए अभिषेक. तुमने मुझे बहुत गौरवान्वित किया है.सबसे ज्यादा योग्य. सिर्फ यह ही नहीं बल्कि और भी कई… अतीत, वर्तमान और भविष्य में. इसपर जूनियर बच्चन ने कमेंट में हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया है.

undefined

घूमर 2023 की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अभिषेक एक कोच के रोल में दिखे थे. जबकि सैयामी खेर ने एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर अनीना का किरदार प्ले किया था. इसका निर्देशन और लेखन आर. बाल्की ने किया था.

undefined

अभिषेक बच्चन की बहन और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा. श्वेता ने अपनी बचपन की फोटो पोस्ट की है, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं.

Also Read: Black OTT Release: 19 साल बाद ब्लॉकबस्टर मूवी ‘ब्लैक’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म
undefined

श्वेता बच्चन अपने भाई के लिए लिखती है, “ऐसा नहीं है- यदि आप जानते हैं तो आप जानते हैं; यह केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं. यह आपका बड़ा दिन है छोटे भाई – आशा है कि आप गीत का आनंद लेंगे. तुमसे प्यार है.”

undefined

अभिषेक की भतीजी और श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भी अपने मामा के लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, “सभी के पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, खासकर मेरे. साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया.”

undefined

अभिषेक बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट्स है, जिसमें अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित गुलाब जामुन है. इसके अलावा वो निर्देशक मनीष शर्मा की धूम की इस फ्रेंचाइजी में फिर से अभिषेक के साथ काम करने जा रहे हैं.

undefined

अभिषेक बच्चन के पास रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित डांसिग डैड भी है, जिसमें वो अलग अंदाज में दिखेंगे. यह फिल्म नृत्य और भावनाओं के जादू को उजागर करने का वादा करती है.

undefined

अमिताभ बच्चन साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण है.

Also Read: ऐश्वर्या राय संग अनबन की खबरों के बीच एक-दूसरे से गले मिलते दिखे अभिषेक बच्चन और सलमान खान, VIDEO हो रहा वायरल
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola