Diwali 2022: अमिताभ बच्चन ने पूरे परिवार के साथ प्रतीक्षा में मनाई दिवाली, तस्वीरें देख खुश हुए फैन्स
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Oct 2022 6:42 AM
Conservative Party leadership candidate Rishi Sunak leaves his home in London, Monday, Oct. 24, 2022. Former British Treasury chief Rishi Sunak is frontrunner in the Conservative Party's race to replace Liz Truss as prime minister. AP/PTI(AP10_24_2022_000049B)
Diwali 2022: दिवाली की पूजा के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन जूनियर बी अभिषेक के साथ कार में बैठकर प्रतीक्षा पहुंचे. पूरी बच्चन फैमिली पूजा के लिए प्रतीक्षा आयी थी. बिग बी के बंगले के बाहर भी खूब रौनक दिखी. अभिषेक बच्चन खुद कार ड्राइव कर रहे थे.
Diwali 2022: आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक दिवाली की धूम दिखाई देती है. हर कोई रोशनी के त्योहार को सेलिब्रेट कर रहा है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दिवाली त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया. पूरा बच्चन परिवार जुहू स्थित अपने बंगले प्रतीक्षा पहुंचा, जहां सभी ने दिवाली की पूजा की.
अभिषेक बच्चन के साथ कार में बैठे थे बिग बी: दिवाली की पूजा के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन जूनियर बी अभिषेक के साथ कार में बैठकर प्रतीक्षा पहुंचे. पूरी बच्चन फैमिली पूजा के लिए प्रतीक्षा आयी थी. बिग बी के बंगले के बाहर भी खूब रौनक दिखी. अभिषेक बच्चन खुद कार ड्राइव कर रहे थे.
एक ही कार में आयी पूरी फैमिली: बिग बी के साथ पूरा बच्चन परिवार एक ही कार में जुहू स्थित प्रतीक्षा पहुंचा था. इस दौरान उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्या भी थे. पूरा बच्चन परिवार एक ही कार में प्रतीक्षा पहुंचा.
बिग बी यानी अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के साथ-साथ कार में जया बच्चन भी दिखाई दीं. पूरा बच्चन परिवार एक साथ पारंपरिक परिधान में पूजा करने प्रतीक्षा पहुंचा था. सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार की फोटो खूब वायरल हो रही है. फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










