Singham Again की शूटिंग के दौरान आंखों की रोशनी खो चुके थे अजय देवगन, कुछ ऐसे हुआ हादसा

Singham Again: अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अब बिग बॉस 18 में अजय देवगन ने खुलासा किया कि एक मूवी की शूटिंग के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी.
Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सितारों से सजी इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स हैं. इसी बीच बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में, रोहित शेट्टी और अजय देवगन प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. मंच पर अजय ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि कैसे सेट पर घायल होने के बाद उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी.
सिंघम अगेन के सेट पर घायल होने के बाद अजय देवगन ने खो दी थी आंखों की रोशनी
सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम का किरदार निभाने वाले अजय देवगन ने बिग बॉस 18 में खुलासा किया कि फिल्म के एक सीन के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. वह कुछ एक्शन स्टंट कर रहे थे और टाइमिंग गलत होने के बाद उनकी आंखों में चोट लग गई और कुछ महीनों के लिए आंखों की रोशनी चली गई. सलमान खान ने बताया कि हादसा गलत टाइमिंग की वजह से हुआ और अजय की आंख में लकड़ी लग गई.
चुलबुल पांडे और सिंघम आमने-सामने
बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी चुलबुल पांडे और सिंघम को एक साथ लेकर आए. रोहित शेट्टी ने निर्देशक की सीट ली और चुलबुल पांडे और सिंघम से पूछा कि क्या वे ‘एक्शन’ कहने से पहले तैयार हैं. रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में सलमान चुलबुल पांडे की छोटी सी भूमिका निभाएंगे. मूवी की टक्कर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भूलैया 3 से होने वाली है.
Also Read: Naam Release Date: 18 साल का वनवास काटकर आ रही है अजय देवगन की ‘नाम’, भूल भुलैया 3 की बढ़ी मुश्किलें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










