Naam Release Date: 18 साल का वनवास काटकर आ रही है अजय देवगन की 'नाम', भूल भुलैया 3 की बढ़ी मुश्किलें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Oct 2024 6:41 PM
Naam Release Date: अजय देवगन की अपकमिंग कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज से पहले उनकी दूसरी नई फिल्म के अनाउंसमेंट हो गई है. जिसका निर्देशन भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन के साथ समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं.
Naam Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की इस साल की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को रिलीज होने में दो हफ्ते से भी कम समय रह गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में हाइप भी जोर शोर से है. इसी बीच एक्टर ने अपनी दूसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है. आइए बताते हैं इसका नाम.
अजय देवगन की नई फिल्म
अजय देवगन की नई फिल्म का टाइटल ‘नाम’ है. इसका निर्देशन ‘भूल भुलैया 3’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी कर रहे हैं. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. बता दें कि अजय देवगन और अनीस बज्मी की यह चौथी फिल्म एक साथ है. इससे पहले एक्टर-निर्देशक ‘हलचल’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘दीवानगी’ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसकी याददाश्त चले जाती है और वह अपनी पहचान को ढूंढने के सफर में निकल पड़ता है.
फिल्म के बारे में
अजय देवगन की इस नई फिल्म में उनके साथ समीरा रेड्डी मुख्य भूमिका में है. इसके अलावा फिल्म में भूमिका चावला भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी. नाम को अनिल रूंगटा ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि यह फिल्म 18 साल पहले रिलीज होने वाली थी. लेकिन किसी वजह से उस वक्त फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था और अब अपने 18 साल के वनवास को पूरा करने के बाद अजय देवगन की यह फिल्म फाइनली थिएटर्स में रिलीज होगी. ऐसे में देखना यह कि अजय देवगन की एक ही महीने में दो फिल्मों के रिलीज होने से भूल भुलैया 3 की नैया पार लगा पाएगी या बीच में ही फंस जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










