Ahan Shetty 2nd Project: बॉर्डर 2 की सफलता के बाद आहान शेट्टी के हाथ लगी दूसरी फिल्म, दिखेगा रोमांटिक अवतार

Updated at : 02 Feb 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Ahan Shetty 2nd Project romantic drama shaad ali film after border 2

बॉलीवुड एक्टर आहान शेट्टी

Ahan Shetty 2nd Project: बॉर्डर 2 की कामयाबी के बाद अहान शेट्टी सफर पर निकल पड़े हैं. वॉर एक्शन के बाद अब वह शाद अली के निर्देशन में इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं. जानिए उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में…

विज्ञापन

Ahan Shetty 2nd Project: 23 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरी सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में नजर आए. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया है और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींच लिया.

तड़प से की थी बॉलीवुड में डेब्यू

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच अब अहान शेट्टी अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं. वॉर और एक्शन के बाद अहान अब एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म करने जा रहे हैं. यह फिल्म मशहूर डायरेक्टर शाद अली बनाएंगे, जिसके लिए अहान काफी एक्साइटेड हैं. अहान ने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन वह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने उनके करियर को नई रफ्तार दे दी. अब रोमांटिक ड्रामा के जरिए वह फिर से अपने उसी इंटेंस लवर-बॉय अंदाज में नजर आने वाले हैं.

इस वक्त शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, शाद अली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग मार्च या अप्रैल से शुरू हो सकती है. अहान शेट्टी ने खुद बताया कि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह एक गहरी और इमोशनल लव स्टोरी होगी, जिसमें एक्शन का भी तड़का होगा. अहान का कहना है कि उन्हें ऐसे किरदार पसंद हैं जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola