Adbhut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस हॉरर-थ्रिलर का इंटेंस पोस्टर हुआ अनवील, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Adbhut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस हॉरर-थ्रिलर का इंटेंस पोस्टर हुआ अनवील, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Adbhut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और डायना पेंटी की अपकमिंग हॉरर-थ्रिलर फिल्म अदभुत का पोस्टर जारी हो गया है. फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान कर रहे हैं.

विज्ञापन

Adbhut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘अद्भुत’ का पोस्टर शुक्रवार को अनवील हो गया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ श्रेया धनवंतरी और डायना पेंटी अहम भूमिका निभाते दिखेंगी. इस फिल्म के अनाउंसमेंट खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी करते हुए दी है. इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान कर रहे हैं. फिल्म के पोस्टर को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी.

कब रिलीज होगी अदभुत?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, “इस साल की सबसे चौंकाने वाली फिल्म में रहस्य को सुलझता हुआ देखें! ट्रेलर कल दोपहर 12 बजे आएगा! अदभुत को सोनी मैक्स पर ही रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म 15 सितम्बर को रविवार की रात 8 बजे रिलीज होगी.”

Also Read: Raayan OTT Release: इस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही धनुष की ‘रायन’

Also Read: OTT Releases Today: उर्फी जावेद की ‘फॉलो कर लो यार’ से धनुष की ‘रायन’ तक, ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों-सीरीज को आज देख डालें

सुपरनैचुरल जॉनर नवाज को करती हैं आकर्षित

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मेरे लिए, एक फिल्म को एक साथ टेलीविजन के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचते देखना रोमांचक है. सुपरनैचुरल जॉनर ने हमेशा मुझे आकर्षित किया है, और मुझे विश्वास है कि दर्शकों को यह अनुभव रोमांचकारी और थॉट प्रवोकिंग दोनों लगेगा.”

अद्भुत की कहानी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस अपकमिंग फिल्म की कहानी श्रेया धनवंतरी के इर्द गिर्द घूमती है, भूत-प्रेत पर भरोसा नहीं करती है. लेकिन अचानक जब उसके साथ अजीब घटनाएं घटने लगती हैं तो वह इस समस्या से बचने के लिए नवाजुद्दीन की मदद लेती हैं.

अद्भुत स्टार कास्ट

अद्भुत फिल्म में नवाजुद्दीन और डायना के अलावा शशांक शेंडे, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा नजर आएंगे.

Also Read: Netflix: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का रोलर कोस्टर लेकर आ गई हैं ये वेब सीरीज

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola