OTT Releases Today: उर्फी जावेद की 'फॉलो कर लो यार' से धनुष की 'रायन' तक, ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों-सीरीज को आज देख डालें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Aug 2024 4:05 PM

विज्ञापन

OTT Releases Today: आपके फ्राइडे नाइट को एंटरटेनिंग बनाने के लिए आज एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 फिल्में और सीरीज आने वाली हैं, जिनका लुत्फ आज आप ओटीटी पर उठा सकते हैं.

विज्ञापन

OTT Releases Today: फ्राइडे को एक्साइटिंग फ्राइडे बनाने के लिए तैयार हो जाइए. आज एक से एक जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जिओ सिनेमा समेत अन्य पर रिलीज होंगी. इनमें उर्फी जावेद की फॉलो कर लो यार से लेकर धनुष की एक्शन थ्रिलर तमिल फिल्म रायन तक कई शामिल हैं.

फॉलो कर लो यार

कहां देखें: अमेजॉन प्राइम

फॉलो कर लो यार सीरीज की कहानी उर्फी जावेद की लाइफ के इर्द गिर्द घूमती है कि कैसे वह एक इन्फ्लूएंसर के तौर पर आए दिन आने वाले चैलेंजेस को फेस करती हैं. इसकी साथ ही सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि उर्फी चाहती हैं कि वह आने वाले सालों में भारत की किम कार्दशियन बन जाएं. सीरीज का निर्देशन संदीप कुकरेजा ने किया है. यह सीरीज आज अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

Also read: Netflix: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का रोलर कोस्टर लेकर आ गई हैं ये वेब सीरीज

Also read: Raayan OTT Release: इस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही धनुष की ‘रायन’

पचिनको

कहां देखें: एप्पल टीवी प्लस

पचिनको एक अमेरिकन ड्राम सीरीज है, जिसे क्रिएट सू ह्यू ने किया है. इसकी कहानी मिन जिन ली की साल 2017 की नोवेल पर आधारित है. इस सीरीज का दूसरा सीजन आज ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी प्लस पर स्ट्रीम होगा.

द फ्रॉग

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

द फ्रॉग साउथ कोरिया की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन मो वान इल ने किया है. सीरीज की कहानी एक साधारण से आदमी की है, जो अपनी जिंदगी का गुजारा एक वेकेशन कॉटेज चलाकर करता करता है. लेकिन उसकी जिंदगी में उथल पुथल होना तब शुरू होती है, जब उसके यहां एक अजीब से औरत रहने के लिए आती है. यह सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

रायन

कहां देखें: अमेजॉन प्राइम

रायन धनुष की निर्देशित एक एस्टन थ्रिलर फिल्म है, जो इस साल रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. बता दें कि रायन धनुष की 50वीं फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर घूमती है, जिसके पूरे परिवार का मर्डर हो जाता है, जिसका बदला लेने के लिए उसे अंडरवर्ल्ड का रास्ता तय करना पड़ता है. बचपन में आपको जबरदस्त एक्शन और मार-धाड़ देखने को मिल जाएगा. रायन आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola