ePaper

The Kerala Story 2 के 16 सीन में हुए बड़े बदलाव, फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Updated at : 24 Feb 2026 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
The Kerala Story 2 cbfc ua16 certificate cuts runtime release date

द केरल स्टोरी 2 का पोस्टर

The Kerala Story 2: ‘द केरला स्टोरी 2’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. CBFC ने 16 बदलावों के बाद U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. कई सीन छोटे किए गए और डायलॉग बदले गए हैं. जानिए फिल्म में और क्या क्या बदलाव किये गये हैं…

विज्ञापन

The Kerala Story 2: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के बाद अब फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. नई फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज बियोंड 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा में है और विवाद भी कम नहीं हो रहे.

ये दर्शक देख सकते हैं फिल्म

इसी बीच बड़ी खबर ये है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. यानी 16 साल से ऊपर के दर्शक इसे देख सकते हैं. पहले माना जा रहा था कि फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिल सकता है, लेकिन बोर्ड ने कुछ बदलावों के साथ इसे पास कर दिया.

16 बड़े बदलावों के बाद मिली हरी झंडी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुल 16 अहम बदलाव करवाए हैं. लिप-लॉक किसिंग सीन को लगभग 50 प्रतिशत तक कम किया गया है. इसी तरह रेप से जुड़े सीन भी आधे कर दिए गए हैं. महिलाओं पर हिंसा दिखाने वाले दो सीन, जैसे थप्पड़ मारना और सिर पर वार करने वाले सीन को भी छोटा किया गया है. आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने वाले सीन में भी कुछ बदलाव के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा फिल्म में तीन जगह डायलॉग बदले गए हैं और एक आपत्तिजनक शब्द को पूरी तरह म्यूट कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर और दस्तावेज की मांग

सेंसर बोर्ड ने यह भी कहा है कि फिल्म की शुरुआत में साफ तौर पर डिस्क्लेमर जोड़ा जाए कि कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. साथ ही इस दावे के समर्थन में निर्माताओं से जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं. माइनर आर्टिस्ट की कास्टिंग को लेकर भी बोर्ड ने सहमति पत्र लिया है. इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को आखिरकार रिलीज की मंजूरी मिल गई. ‘द केरल स्टोरी 2’ का कुल रनटाइम 131 मिनट 24 सेकंड यानी 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड है.

यह भी पढे़ं: The Kerala Story 2 पर भड़के अनुराग कश्यप, फिल्म को बताया “बकवास प्रोपेगैंडा”

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola