ePaper

Actor Vijay Reaction on Stampede : दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, करूर भगदड़ पर एक्टर विजय का फर्स्ट रिएक्शन

Updated at : 28 Sep 2025 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
Actor Vijay Reaction on Stampede

भगदड़ पर अभिनेता विजय की प्रतिक्रिया

Actor Vijay Reaction on Stampede : तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी (TVK) की रैली में भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बहुत से लोग घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन

Actor Vijay Reaction on Stampede : TVK प्रमुख और एक्टर से राजनेता बने विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ उमड़ी. इससे भगदड़ बच गई.  इस घटना के बाद रैली में उपस्थित अभिनेता से नेता बने विजय ने पहली प्रतिक्रिया दी है. हादसे से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. एक्टर ने एक्स पर लिखा–मेरा दिल टूट चुका है. मैं असहनीय पीड़ा और दुःख में हूं. अपने दुख को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सक रहा हूं. आगे  उन्होंने लिखा–मैं करूर में अपनी जान गंवाने वाले मेरे प्यारे भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करता हूं. मैं अस्पताल में इलाज करा रहे सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. देखें एक्टर ने क्या लिखा…

एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए बेताब थे लोग

भगदड़ के बाद अधिकारियों ने जो जानकारी दी उसके अनुसार, करूर में भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. दोपहर से ही भारी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए जमा थे और लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अचानक भीड़ में कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. स्थिति तेजी से बिगड़ गई और अफरातफरी का माहौल हो गया. लोगों के शोरगुल और स्थिती को भांपते हुए विजय ने तुरंत अपनी रैली को रोक दी. यह हादसा सभी के लिए बेहद दुखद और चौंकाने वाला है.

यह भी पढ़ें : Karur Rally Stampede : 39 की मौत, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

वीडियो आया सामने

भगदड़ के बाद का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola