अब कार्तिक आर्यन ने Lockdown पर शेयर किया फनी मीम, लिखा- 21 दिन में...

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

देश को 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान बॉलीवुड सितारे लोगों से बाहर न निकलने की अपील कर रहे है. अब कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) से लोगों को बचाने के लिए देश को 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान बॉलीवुड सितारे लोगों से बाहर न निकलने की अपील कर रहे है. अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. कार्तिक ने 21 दिन तक लॉकडाउन (Lockdown) पर एक मीम शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है.

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म ‘फिर हेराफेरी’ के पोस्टर में अक्षय कुमार की जगह नजर आ रहे हैं. तसवीर में अक्षय की जगह कार्तिक का चेहरा लगा है और लिखा है, मोदी जी ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये सुनना चाहते हैं कि 21 दिन में पैसे डबल. बता दें कि यह वही सीन है जिसमें अक्षय कुमार का कैरक्टर राजपाल यादव को 21 दिन में पैसा डबल करने की स्कीम बताता है.

View this post on Instagram

21 din mein Paisa Double

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इससे पहले कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो री-पोस्ट किया था, जिसमें वह बर्तन धोते दिख रहे थे. इसे पहले उनकी बहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. कार्तिक ने इस तसवीर के शेयर करते हुए लिखा था, ‘कहानी घर-घर की.’

वहीं, कोरोना वायरस से बचने के लिए कार्तिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो मिनट चौबीस सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने प्यार का पंचनामा टाइप स्टाइल में लोगों को घरों से निकलने के लिए मना किया था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ था. इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, ‘यह युवा अभिनेता आपसे कुछ कहना चाहता है… ये समय है ‘ज्यादा सावधान’ रहने का और करो ‘कोरोना का पंचनामा’.

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी. इसमें उनके साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में थी. वहीं, कार्तिक की अगली फिल्म भूल भूलैया पार्ट टू की शूटिंग कोरोना वायरस के कारण रुक गई है. इसमें कार्तिक आर्यन मेन रोल में हैं. इसमें उनके साथ कियाारा आडवाणी दिखाई देंगी. इसके अलावा कार्तिक फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में जान्हवी कपूर के साथ भी दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola