अभिनेता-निर्देशक मनोज भारतीराजा का 48 साल की उम्र में निधन, तमिलनाडु के CM ने जताई संवेदना

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Manoj Bharathiraja Death

मनोज भारतीराजा ने 25 मार्च को दिल का दौरा पड़ने की वजह से चेन्नई में अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

Manoj Bharathiraja Death: तमिल अभिनेता और निर्माता मनोज भारतीराजा का 25 मार्च की शाम निधन हो गया. उन्होंने अपने चेन्नई के आवास पर अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. मनोज, निर्देशक भारतीराजा के बेटे थे, जिनकी उम्र 48 साल थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी. उनके परिवार में उनके पिता, पत्नी नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाधानी है.

कई अभिनेता और राजनेताओं ने संवेदना व्यक्त की

तमिलनाडु में मनोज के निधन से शोक का माहौल बना हुआ है. कई बड़े कलाकारों और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, ‘अपने पिता की निर्देशित फिल्म ताजमहल से पहचान बनाने के बाद, उन्होंने समुथिरम, अल्लु अर्जुन, वरुशामेलम वसंतम फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान हासिल की. उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया. मैं निर्देशक भारतीराजा, उनके परिवार और उनके दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’ इसके साथ ही तमिलनाडु की मनीला कांग्रेस अध्यक्ष जी. के. वासन और भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी संवेदना दिखाई है.

मनोज भारतीराजा के करियर के बारे में

मनोज भारतीराजा ने 1999 में फिल्म ‘ताजमहल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वह फिल्म फ्लॉप हो गई. कई मुश्किलों के बाद उन्होंने समुधिराम, कदल पुक्कल, वरुशामेलम वसंतम और ईरा नीलम जैसी फिल्मों में एक्टिंग की. उसके बाद मनोज ने सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका में वैमाई, ईश्वरन, मानाडु और विरुमन फिल्मों में काम किया. 2013 में मनोज ने निर्देशन की शुरुआत रोमांटिक ड्रामा ‘मार्गजी थिंगल’ से की. वह अमेजन प्राइम वीडियो के स्नेक्स एंड लैडर्स नामक सीरीज में आखिरी बार नजर आये थे.

यह भी पढ़े: Sikandar vs L2 Empuraan: पृथ्वीराज सुकुमारन ने सिकंदर संग एम्पुरान के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक ब्लॉकबस्टर…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola