Sikandar vs L2 Empuraan: पृथ्वीराज सुकुमारन ने सिकंदर संग एम्पुरान के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक ब्लॉकबस्टर…

Box Office Report
Sikandar vs L2 Empuraan: ईद पर सलमान खान की सिकंदर संग मोहनलाल की एल2: एम्पुरान रिलीज हो रही है. दोनों ही फिल्मों के क्लैश पर अब निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने चुप्पी तोड़ी है.
Sikandar vs L2 Empuraan: ईद 2025 भारतीय सिनेमा के लिए एक ब्लॉकबस्टर वीकेंड माना जा रहा है. टिकट खिड़की पर सलमान खान की सिकंदर और अब तक की सबसे महंगी मलयालम फिल्म एल2: एम्पुरान रिलीज होने जा रही है. दोनों ही मूवीज का जबरदस्त बज है और दर्शक धड़ाधड़ टिकट खरीद रहे हैं. मोहनलाल की फिल्म, जहां 26 मार्च को रिलीज हो रही है. वहीं सिकंदर 31 मार्च को दस्तक देगी. अब फिल्म के निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर बात की.
सिकंदर संग एल2: एम्पुरान के क्लैश पर क्या बोले प्रथ्वीराज
हाल ही में दिल्ली में अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पृथ्वीराज ने स्पष्ट किया कि दोनों फिल्मों के बीच “कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है” और उन्होंने सिकंदर की सफलता की कामना भी की. पृथ्वीराज ने कहा, “सलमान खान देश के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और दोनों फिल्मों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. मुझे उम्मीद है कि यह एक ब्लॉकबस्टर साबित होगी.” उन्होंने कहा, “अगर आप सुबह 11 बजे एल2: एम्पुरान और दोपहर 1 बजे सिकंदर देखेंगे तो मुझे कोई शिकायत नहीं होगी.”
सिकंदर बारे में
सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है, जो गजनी और थुप्पक्की जैसी तमिल और हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं. साजिद नाडियाडवाला ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया है. इसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज और काजल अग्रवाल भी हैं.
एम्पुरान के बारे में
27 मार्च को रिलीज होने वाली पृथ्वीराज की फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर लूसिफर की सीक्वल है. ट्रेलर के अनुसार, यह फिल्म एक सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मोहनलाल का किरदार सेंटर में है. तीव्रता से भरपूर, यह फिल्म एक सिनेमाई तमाशा है, जिसमें मोहनलाल खुरेशी-अब्राम के रूप में एक बड़ी स्क्रीन उपस्थिति दर्ज कराते हैं. फिल्म में टोविनो थॉमस, मंजू वारियर और अभिमन्यु सिंह भी हैं.
यह भी पढ़ें- L2: Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म रचेगी इतिहास, ओपनिंग डे पर करेगी धांसू कमाई
यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग, फर्स्ट डे कमाएगी इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










