Corona Virus: दिलीप कुमार आइसोलेशन में, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 11:21 AM
Dilip kumar को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी.
मुंबई: एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सायरा बानो उनका पूरा ख्याल रख रही हैं.
दिलीप कुमार ने ट्वीटर पर लिखा, ‘कोरोना वायरस की वजह से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं. सायरा पूरा ध्यान रख रही हैं कि मुझे किसी तरह का कोई इंफेक्शन ना हो. आप लोग भी कोरोना को लेकर सावधानी बरतें. हेल्थ डिपार्टमेंट से जो गाइलाइंस दी गई हैं उसे सभी लोग फॉलो करें.
I am under complete isolation and quarantine due to the #CoronavirusOutbreak. Saira has left nothing to chance, ensuring I do not catch any infection.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) March 16, 2020
बता दें कि दिलीप कुमार की लंबे समय से तबीयत ठीक नहीं चल रही. अभी कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार को जांच के लिए लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था. उनकी पीठ पर काफी दर्द रहता था. हालांकि बाद में वह इलाज कराकर वापस घर आ गये थे.
I appeal to all of you to protect yourself and others by staying indoors as much as possible.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) March 16, 2020
The #CoronavirusOutbreak transcends all boundaries and borders.
Follow guidelines issued by health departments, protect yourself and others by limiting your exposure to others.
कोरोना वायरस के कारण फिल्म इंडस्ट्री और टीवी संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विभिन्न फिल्म संगठनों ने 19 मार्च से 31 मार्च तक फिल्म, टीवी शो और वेब सीरिज की शूटिंग रोकने का रविवार को फैसला किया है. सरकार ने जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में स्कूल, कॉलेज, मॉल, स्वीमिंग पूल आदि को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही देश में सभी ऐतिहासिक इमारतें 31 मार्च तक बंद रहेंगी. इसमें ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनर समेत पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी राष्ट्रीय स्मारक और म्यूजियम भी शामिल हैं.
इस दौरान सारे स्टार्स अपना काम छोड़कर घरों में बंद है. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, सनी लियोनी, प्रियंका चोपड़ा ने तसवीरें शेयर की है, जिसमें सब कोरोना से बचने के लिए अपने घरों में समय बिता रहे हैं. कोरोना की वजह से कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म सूर्यवंशी’ 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे कर कर दी गई है. हालांकि अभी तक नये डेट की जानकारी नहीं दी गई है.
वहीं, हॉलीवुड में भी कोरोना का कहर देखा जा रहा है. कोरोना के चपेट में कई हॉलीवुड स्टार्स आ चुके हैं. हाल ही में गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता क्रिस्टोफर हिवजु को कोरोनो संक्रमित पाया गया है. उनके अलावा ब्रिटेन के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और संगीतकार इद्रिस एल्बा, अभिनेत्री ओल्गा करिलेंको, एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विलसन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










