Aashram 3 Part 2 की सफलता पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, एनिमल पार्क पर भी दिया बड़ा अपडेट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Mar 2025 6:53 AM
Bobby Deol On Aashram 3 Success
Aashram 3 Part 2: बॉबी देओल ने अपनी चर्चित सीरीज 'आश्रम सीजन 3' के दूसरा पार्ट की सफलता पर खुशी काहिर की है. साथ ही उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल पार्क' पर भी बड़ा अपडेट साझा किया है.
Aashram 3 Part 2: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की चर्चित सीरीज ‘आश्रम सीजन 3’ का दूसरा पार्ट ओटीटी पप्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर दस्तक दे चूका है. सीरीज में एक बार फिर बाबा बाबा निराला के किरदार पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. वहीं, इस सीजन में पम्मी की वापसी और भोपा स्वामी की सत्ता की भूख ने पूरी सीरीज में जान डाल दी. कुल मिलाकर इसे दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस बीच बॉबी देओल ने आश्रम 3 के पार्ट 2 की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल पार्क’ पर भी बड़ा अपडेट साझा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
आश्रम 3 पार्ट 2 की सफलता पर क्या बोले बॉबी?
बॉबी देओल पिछले दिन 9 मार्च को आईफा 2025 अवॉर्ड्स फंक्शन में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी सीरीज को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस पर खुशी जाहिर की. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी देओल ने कहा, ‘मेरे लिए यह एक बेहद खास पल है. मुश्किल से किसी भी एक्टर को ऐसा किरदार मिलता है, जो लोगों को खूब पसंद आता है. मैं इस सीरीज में काम मिलने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं और मैं पहले से ज्यादा अनुशासित हो गया हूं.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
एनिमल पार्क पर दिया अपडेट
बॉबी देओल ने एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में विलन यानी अबरार का किरदार निभाया था. इस किरदार के लिए एक्टर की खूब तारीफ हुई. साथ ही दर्शक एक बार एनिमल के सीक्वल में बॉबी के किरदार की वापसी चाहते हैं. ऐसे में एक्टर ने इसपर बात करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म में काम करते दौरान यह नहीं मालूम था कि इसका सीक्वल भी आएगा. बॉबी ने कहा, ‘मैं क्यों नहीं चाहूंगा? जब मैंने एनिमल में काम किया, तो मुझे भी नहीं पता था कि इसका सीक्वल एनिमल पार्क आएगा.
बॉबी देओल का वर्क फ्रंट
बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर साउथ फिल्म ‘डाकू महाराज’ में नजर आए थे. इसमें भी एक्टर नेगेटिव किरदार में थे. बॉबी देओल के अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो एक्टर के पास कई बड़े लाइनअप हैं. इसमें आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ और तलपति विजय की आखिरी फिल्म भी शामिल है. हालांकि, दर्शक सबसे ज्यादा बेसब्री से आश्रम के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










