ePaper

अमिताभ बच्चन ने दी शशि कपूर को जन्मदिन की बधाई दी

Updated at : 18 Mar 2017 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने दी शशि कपूर को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई : हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनेता शशि कपूर को आज उनके 79वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. बच्चन ने इस मौके पर कपूर के साथ अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग से जुड़ी यादें साझा कीं दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘कभी कभी’, ‘त्रिशूल’, ‘सिलसिला’ […]

विज्ञापन

मुंबई : हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनेता शशि कपूर को आज उनके 79वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. बच्चन ने इस मौके पर कपूर के साथ अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग से जुड़ी यादें साझा कीं दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘कभी कभी’, ‘त्रिशूल’, ‘सिलसिला’ और ‘नमक हलाल’ शामिल हैं.

अमिताभ ने ट्विटर पर अपनी और शशि कपूर तस्वीरें डालते हुए लिखा, ‘‘शशि जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. इस मौके पर साथ में सेट पर, सेट से इतर बिताए गए सबसे मजेदार एवं रोमांचक पल याद आ रहे हैं.”

इससे पहले 74 साल के अभिनेता ने वर्ष 2009 में अपने ब्लॉग में लिखा था, ‘‘मुंबई में शशि जी ने हमेशा मेरी काफी मदद की.” उन्होंने कहा था, ‘‘जब मैं काम की तलाश कर रहा था, तब उनसे मिलने सेट पर जाता था. वह तब एक बडे स्टार थे और मुझे अपने सभी निर्देशकों से मिलवाते थे.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola