ePaper

करीना ने सोनम कपूर को दी यह सलाह

Updated at : 20 Nov 2016 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
करीना ने सोनम कपूर को दी यह सलाह

मुंबई : दिल की बात बोलने के चक्कर में कई विवादों में फंस चुकी बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ के एक संस्करण की शूटिंग के दौरान उनकी सह मेहमान करीना कपूर खान ने सुनिश्चित किया कि वह ज्यादा न बोलें. बॉलीवुड की ये दोनों अभिनेत्रियां ‘वीरे दी वेडिंग’ में […]

विज्ञापन

मुंबई : दिल की बात बोलने के चक्कर में कई विवादों में फंस चुकी बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि ‘कॉफी विद करण’ के एक संस्करण की शूटिंग के दौरान उनकी सह मेहमान करीना कपूर खान ने सुनिश्चित किया कि वह ज्यादा न बोलें.

बॉलीवुड की ये दोनों अभिनेत्रियां ‘वीरे दी वेडिंग’ में साथ काम कर रही हैं. इस फिल्म की निर्माता रिया कूपर हैं. सोनम ने कहा कि करीना फिल्म जगत में उनकी करीबी सेहलियों में से एक हैं.फिल्मकार करण जौहर के चैट शो में उनके आने के बारे में पूछे जाने पर सोनम नेकहा, ‘‘करीना मेरी करीबी दोस्त हैं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मैं इस कार्यक्रम में कुछ गलत न बोलूं.’ ‘नीरजा’ की अभिनेत्री यहां ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल इंडिया के इतर बातचीत कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola