80 के दशक की बोल्ड अभिनेत्री जीनत अमान " वेब सीरीज" के साथ करेंगी वापसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2016 7:13 PM

विज्ञापन

सत्तर और अस्सी के दशक की सनसनी जीनत अमान एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी. जीनत उन दिनों सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाती थीं. अपने खास स्टाइल और पश्चिमी कपड़ों के साथ बॉलीवुड की दुनिया में सनसनी फैलाने वालीं जीनत डिजीटल सीरीज के साथ नजर आयेंगी. उनकी आने वाली वेब […]

विज्ञापन

सत्तर और अस्सी के दशक की सनसनी जीनत अमान एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी. जीनत उन दिनों सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाती थीं. अपने खास स्टाइल और पश्चिमी कपड़ों के साथ बॉलीवुड की दुनिया में सनसनी फैलाने वालीं जीनत डिजीटल सीरीज के साथ नजर आयेंगी.

उनकी आने वाली वेब सीरीज "लव, लाइफ और स्क्रू अप्स " में फिर से वो पुरानी स्टाइल में नजर आयेंगी. इस फिल्म में वो भी वो अपने स्टाइलिश टोपी के साथ दिखेंगी.फिल्म के निर्देशक कपिल कौस्तुभ सौरभ ने 64 वर्षीय अभिनेत्री जीनत अमान के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने उनके स्टाइल का खास ध्यान दिया है. जीनत अमान से लोगों की यादें जुड़ी हुई है मैंने उनके पुराने स्टाइल का ख्याल रखा है. कपिल कौस्तुभ सौरभ ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया कि खुद जीनत जी ने कपड़ों से जूतों तक छोटे चीजों का ध्यान रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola