फिल्म निर्माता प्रकाश झा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

मुंबई: अभिनेत्री प्रिंयका चोपडा अभिनीत फिल्म ‘‘जय गंगाजल’ के सह-निर्माता ने इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा की प्रोडक्शन कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है. झा ने प्रकाश झा प्रोडक्शन्स के अंतर्गत ‘‘जय गंगाजल’ का सह-निर्माण किया था. प्ले एंटरटेनमेंट के सीईओ मिलिंद दबके ने आज यहां जारी एक […]
मुंबई: अभिनेत्री प्रिंयका चोपडा अभिनीत फिल्म ‘‘जय गंगाजल’ के सह-निर्माता ने इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा की प्रोडक्शन कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है. झा ने प्रकाश झा प्रोडक्शन्स के अंतर्गत ‘‘जय गंगाजल’ का सह-निर्माण किया था. प्ले एंटरटेनमेंट के सीईओ मिलिंद दबके ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म ‘‘जय गंगाजल’ को लेकर हमारे बीच हुये समझौता के तहत हमें अभी भी फिल्म की मूल कॉपी मिलना बाकि है जिसकी वजह से हमारे प्रोडक्शन हाउस को घाटा हो रहा है क्योकि मूल कॉपी के बिना हम किसी भी व्यावसायिक सौदे का निष्पादन करने या किसी टीवी चैनल का सैटेलाइट राइट बेचने में सक्षम नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




