VIDEO: पुलकित की पत्नी ने बताया ‘घर तोड़नेवाली”, भड़की यामी गौतम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम पत्रकारों पर उस समय भड़क गईं जब उनसे पुलकित सम्राट की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल किया गया. यामी के ‘सनम रे’ के सह-कलाकार पुलकित की पत्नी श्वेता रोहिरा ने यामी पर उनकी शादी तोडने का आरोप लगाया है. श्वेता और पुलकित अपनी एक साल चली शादी के बाद […]
विज्ञापन
मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम पत्रकारों पर उस समय भड़क गईं जब उनसे पुलकित सम्राट की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल किया गया. यामी के ‘सनम रे’ के सह-कलाकार पुलकित की पत्नी श्वेता रोहिरा ने यामी पर उनकी शादी तोडने का आरोप लगाया है.
श्वेता और पुलकित अपनी एक साल चली शादी के बाद 2015 में अलग हो गए थे. तभी से 32 वर्षीय अभिनेता के यामी के साथ प्रेम संबंध होने की अफवाहें हैं.
पुलकित सम्राट की पत्नी ने किया यामी गौतम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा ?
श्वेता सुपरस्टार सलमान खान की मुंह बोली बहन है. हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में श्वेता ने दावा किया था कि यामी ने उनकी शादी तोडी है. यामी से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह काफी खूबसूरत समारोह है, आपको क्यों बेकार के सवाल करने हैं ?’
बार बार सवाल किए जाने पर 27 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं यहां इन सवालों का जवाब देने नहीं आई हूं. कृपया समारोह से जुडे सवाल ही पूछें.’ यामी ने यहां एक फैशन शो के दौरान मीडिया से बात की. यामी यहां डिजाइनर अनिता डोगरे के लिए बतौर शो स्टापर रैंप पर चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










