ePaper

मीका की गलती नही दुहराना नहीं चाहते हैं "सुल्तान ", कपिल की शो से बनायी दूरी

Updated at : 23 Jun 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
मीका की गलती नही दुहराना नहीं चाहते हैं "सुल्तान ", कपिल की शो से बनायी दूरी

इंटरटेनमेंट डेस्क बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म " सुल्तान " को लेकर बेहद व्यस्त हैं लेकिन इस बार वो फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल के सेट पर नहीं जायेंगे.गौरतलब है कि अकसर फिल्म के रिलीज से पहले अभिनेता कपिल के शो में हिस्सा लेते हैं. सलमान के इस फैसले के बारे […]

विज्ञापन

इंटरटेनमेंट डेस्क

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म " सुल्तान " को लेकर बेहद व्यस्त हैं लेकिन इस बार वो फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल के सेट पर नहीं जायेंगे.गौरतलब है कि अकसर फिल्म के रिलीज से पहले अभिनेता कपिल के शो में हिस्सा लेते हैं. सलमान के इस फैसले के बारे में बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह कपिल और कलर्स के बीच हुए विवाद को माना जा रहा है.
दरअसल बात यह है कि सलमान कलर्स चैनल पर आने वाले रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते हैं. ऐसे में सलमान यह नहीं चाहते कि किसी दूसरे चैनल में जाकर कोई विवाद पैदा हो. क्योंकि कपिल का शो इससे पहले कलर्स में आता था. मीका भी कपिल के शो में गये थे. इसके बाद से विवाद पैदा हो गया था. सलमान, मीका की गलती दुहराना नहीं चाहते है.
सलमान की सुल्तान ईद में रिलीज होगाी. फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनी हुई है. सलमान के अपोजिट इस फिल्म में अनुष्का शर्मा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola