जब चिट्ठियों की याद में खो गये अमिताभ बच्चन

Updated at : 04 Jun 2016 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
जब चिट्ठियों की याद में खो गये अमिताभ बच्चन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन पुराने जमाने और आज के संचार साधनों की तुलना करते हुये अतीत की यादों में खो गये. आज के दौर में अपने नाती-पोतों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘फेसटाइम’ (वीडियो-कॉल) करने वाले ‘वजीर’ के 73 वर्षीय अभिनेता अपने उस समय की यादों में खो गये, जब लोग एक दूसरे […]

विज्ञापन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन पुराने जमाने और आज के संचार साधनों की तुलना करते हुये अतीत की यादों में खो गये. आज के दौर में अपने नाती-पोतों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘फेसटाइम’ (वीडियो-कॉल) करने वाले ‘वजीर’ के 73 वर्षीय अभिनेता अपने उस समय की यादों में खो गये, जब लोग एक दूसरे से संपर्क करने के लिए ट्रंक-कॉल किया करते थे और चिट्ठियां लिखा करते थे.

महानायक ने कहा, ‘‘फेसटाइम कॉल किसी व्यक्ति की अनुपस्थिति में बात करने का सबसे बढ़िया तरीका है और आज मैंने जया और नाती-पोतों से बहुत सी बाते कीं, जबकि इस समय वह शहर में भी नहीं है. इस तरह से उससे बात करके बहुत मजा आया और उसके नहीं रहते हुये भी उसकी मौजूदगी का अहसास रहा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola