ePaper

चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना चाहती हैं सारिका

Updated at : 04 Dec 2015 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना चाहती हैं सारिका

मुंबई : जानी-मानी अभिनेत्री सारिका का कहना है कि वह किसी भी तरह का किरदार अदा करने को तैयार हैं, चाहें फिर वह बडे पर्दे पर हो या छोटे पर्दे पर लेकिन किरदार चुनौतीपूर्ण होना चाहिए. सारिका बिपाशा बसु की मेजबानी वाले कार्यक्रम ‘डर सबको लगता है’ की एक कडी में नजर आएंगी. सारिका ने […]

विज्ञापन

मुंबई : जानी-मानी अभिनेत्री सारिका का कहना है कि वह किसी भी तरह का किरदार अदा करने को तैयार हैं, चाहें फिर वह बडे पर्दे पर हो या छोटे पर्दे पर लेकिन किरदार चुनौतीपूर्ण होना चाहिए. सारिका बिपाशा बसु की मेजबानी वाले कार्यक्रम ‘डर सबको लगता है’ की एक कडी में नजर आएंगी.

सारिका ने कहा, ‘जो भी अवसर मुझे प्राप्त होगा मैं उसे करने के लिए तैयार हूं. मैं किसी विशेष प्रकार की शैली को नहीं नकारती क्योंकि एक कलाकार ऐसा नहीं करता है. हम हमेशा विभिन्न तरह के किरदारों का स्वागत करते हैं जो कि हमें चुनौती दें.’

उन्होंने कहा, ‘मेरा इकलौता मानदंड है कि कहानी को थोडा अपील करने वाला होना चाहिए, और हां एक निर्देशक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उसे समझदार और रचनात्मक होना चाहिए.’

इसके बारे में सारिका ने बताया कि शो की निर्माता प्रीति एवं नम्रता परिवार की तरह हैं, इसलिए वे जब ‘डर…’ के लिए उनके पास आईं तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी. इसके अलावा उन्होंने शो की कडी के निर्देशक सौमिक सेन की भी खूब सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola