एक दर्जन बच्चे चाहते हैं ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन: हॉलीवुड स्टार ब्रेड पिट का कहना है कि वह और उनकी पत्नी एंजेलिना जोली 12 बच्चे पैदा करने के लिए बेताब थे लेकिन छह बच्चों के बाद ही वे रुक गए क्योंकि उनका पारिवारिक जीवन पहले ही अस्त-व्यस्त हो चुका था.फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, यह दंपति पहले से ही अपने व्यस्ततम करियर […]
विज्ञापन
लंदन: हॉलीवुड स्टार ब्रेड पिट का कहना है कि वह और उनकी पत्नी एंजेलिना जोली 12 बच्चे पैदा करने के लिए बेताब थे लेकिन छह बच्चों के बाद ही वे रुक गए क्योंकि उनका पारिवारिक जीवन पहले ही अस्त-व्यस्त हो चुका था.फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, यह दंपति पहले से ही अपने व्यस्ततम करियर और छह बच्चों की देखभाल के बीच तालमेल बैठाने में जुटा रहता है. ब्रैड ने कहा कि शुरुआत में उनकी योजना परिवार में छह बच्चे और लाने की थी. इनके छह बच्चों के नाम मेडोक्स (14), पैक्स (11), जहारा (10), शिलोह (9), नॉक्स और विविएने (7) हैं.
ब्रैड ने कहा, ‘‘सुनो, एंजी और मैं एक दर्जन बच्चों का लक्ष्य लेकर चले थे लेकिन छह के बाद ही हम रुक गए.” ब्रैड ने कहा कि उनका पारिवारिक जीवन कई बार बेहद अव्यवस्थित भी हो सकता है.उन्होंने कहा, ‘‘परिवार में बहुत प्यार है, बहुत झगडे हैं, बहुत सा बीच-बचाव है….अव्यवस्था..बहुत सी अव्यवस्था भी है. लेकिन बहुत आनंद है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










