ePaper

Bigg Boss 9 : क्‍यों सलमान की बात सुनकर रो पड़ी रिमी !

Updated at : 26 Oct 2015 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9 : क्‍यों सलमान की बात सुनकर रो पड़ी रिमी !

बीती रात ‘बिग बॉस’ हाउस में शो को होस्‍ट कर रहे अभिनेता सलमान खान ने प्रतिभागी रिमी सेन को रुला दिया. दरअसल सलमान ने रि‍मी के साथ एक मजाक किया जिसके अंतर्गत रिमी को ‘बिग बॉस’ के फिनाले का टिकट दिया गया लेकिन इसे देखकर रि‍मी की आंखों से आंसू बहने लगे. दरसअल रिमी ‘बिग […]

विज्ञापन

बीती रात ‘बिग बॉस’ हाउस में शो को होस्‍ट कर रहे अभिनेता सलमान खान ने प्रतिभागी रिमी सेन को रुला दिया. दरअसल सलमान ने रि‍मी के साथ एक मजाक किया जिसके अंतर्गत रिमी को ‘बिग बॉस’ के फिनाले का टिकट दिया गया लेकिन इसे देखकर रि‍मी की आंखों से आंसू बहने लगे. दरसअल रिमी ‘बिग बॉस’ हाउस में रहना नहीं चाहती हैं.

इस टिकट को हाथ में लिये रिमी रोते हुए बस सलमान से एक ही गुहार लगा रही थी कि,’ मुझे बचा लिजिये सर. मुझे घर से बाहर जाना है मैं और इस घर में नहीं रह सकती.’ बाद में सलमान ने बताया कि यह केवल एक मजाक था. रिमी घर में कई बार कहती हुई नजर आई थी कि इस शो में कुछ बातें रीयल होंगी लेकिन शो में आने के बाद उन्‍हें पता चला कि शो पूरी तरह से एक रियेलिटी शो है.

रिमी बार-बार घर में यह कह रही हैं कि उन्‍हें इस शो से बाहर जाना है. वहीं शो से बाहर होगी या नहीं यह तो आनेवाले एपिसोड्स में ही पता चल पायेगा. फिलहाल शो से अंकित गेरा और रुपल त्‍यागी की विदाई हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola