ePaper

Bigg Boss 9 : घर से बाहर हुई रुपल त्यागी

Updated at : 26 Oct 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9 : घर से बाहर हुई रुपल त्यागी

मुंबई : टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9′ से टीवी अभिनेत्री रुपल त्यागी बाहर हो गई हैं. रुपल शो से बाहर होनेवाली दूसरी प्रतिभागी हैं. वहीं रुपल ने ‘बिग बॉस’ में अपनी सह-प्रतियोगी मंदना करीमी को इस रियलिटी शो में ‘सबसे अधिक स्वार्थी और आत्म-केंद्रित’ बताया है. रुपल ने घर से बाहर आने के बाद […]

विज्ञापन

मुंबई : टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9′ से टीवी अभिनेत्री रुपल त्यागी बाहर हो गई हैं. रुपल शो से बाहर होनेवाली दूसरी प्रतिभागी हैं. वहीं रुपल ने ‘बिग बॉस’ में अपनी सह-प्रतियोगी मंदना करीमी को इस रियलिटी शो में ‘सबसे अधिक स्वार्थी और आत्म-केंद्रित’ बताया है.

रुपल ने घर से बाहर आने के बाद कहा कि, ‘बिग बॉस के घर में मंदना सबसे अधिक स्वार्थी और आत्म-केंद्रित हैं. मंदाना सिर्फ शो जीतने आई है और उन्‍हें किसी से दोस्‍ती करने में कोई दिलचस्‍पी नहीं है.’ इससे पहले शो से टीवी अभिनेता अंकित गेरा बाहर हो चुके हैं. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें इस घर से एक नया अनुभव सीखने को मिला है.

उन्‍होंने कीथ के बारे में कहा कि वे शो के विजेता हो सकते हैं. रुपल ने कहा,’ मैं चाहती हूं कि कीथ इस शो को जीतें. वे एक अच्‍छे इंसन होने के साथ-साथ स्‍मार्ट भी हैं. वे अनुभवी हैं और जिस तरह से वे अपनी बातों को रखते हैं उससे लगता है कि वो ‘बिग बॉस 9′ को खिताब जीत सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola